Placeholder canvas

विराट कोहली नहीं मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया देश का नंबर वन क्रिकेटर

भारतीय टीम के चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता और अध्यक्ष चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तान बनने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने मौजूदा समय में Rohit Sharma को नंबर एक खिलाड़ी भी बता दिया है। साथ ही रोहित शर्मा को तीनो फॉर्मेट में कप्तानी के साथ समय समय पर आराम भी दिया जायेगा। जानिए क्या है पूरी बात…

रोहित शर्मा है नंबर एक खिलाड़ी- चेतन शर्मा

rohit sharma/ रोहित शर्मा

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के ऐलान के समय भारतीय चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा को मौजूदा वक्त का भारत का नंबर एक खिलाड़ी बता दिया है। उन्होंने कहा कि,

” जहां तक रोहित शर्मा की बात की जाए तो भारतीय टीम के नंबर एक का खिलाड़ी हैं। वो इस समय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेल रहें हैं। महत्वपूर्ण ये है कि हम रोहित को किस तरह से मैनेज करते हैं।

भविष्य के कप्तानों को रोहित की देख जरूरी

चेतन शर्मा

चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने साफ तरीके से रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के कप्तान को लेकर चर्चा की। जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा की मौजूदगी में तैयार करने की बात की है। उन्होंने कहा कि ” बतौर भारतीय टीम के चयन समिति के तौर पर हम भविष्य के लिए भारतीय टीम के कप्तान को तैयार करना चाहते हैं। उन्हें रोहित शर्मा की देख रेक में तैयार करना काफी अच्छा होगा”।

ALSO READ:IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर उनसे करते रहेंगे बातचीत

Rohit Sharma

भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनने के बाद उनकी फिटनेस को बरकरार रखना एक महत्वपूर्ण विषय है। जिसके लिए चेतन शर्मा ने कहा,

” खिलाड़ी अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। इतना बड़ा खिलाड़ी देख के लिए प्रतिनिधित्व कर रहा है। भविष्य में कई मुश्किलें आ सकती हैं इसके लिए अनुमान लगाना ठीक है। रोहित शर्मा अभी फिट हैं। हम अपने हर खिलाड़ी को आराम देना चाहते हैं। रोहित शर्मा को भी आराम दिया जायेगा। देखना ये है कि उनको आराम कैसे दिया जायेगा”?

ALSO READ:IND vs WI: 20वें ओवर में विराट कोहली के इस एक फैसले ने भारत को जीताया हारा हुआ मैच, 2-0 से टीम इंडिया ने जीता सीरीज