CSK IPL 2023 SHIVAM DUBEY

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफ़ल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी साल टूर्नामेंट के इतिहास में अपना पांचवां खिताब जीता। चेन्नई ने अभी तक सारे खिताब पूर्व महान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं। इस लिहाज़ से ये कहना गलत नहीं होगा कि टूर्नामेंट में चेन्नई की सफ़लता में धोनी का बेहद अहम योगदान है।

लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि चेन्नई के लिए धोनी का दौर खत्म होने के मुहाने पर आ पहुंचा है। आईपीएल 2023 के दौरान कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों का ये मानना था कि 42 वर्षीय धोनी का ये आखिरी आईपीएल था। इसके बाद संभावनाएं ये भी हैं कि वो किसी भी वक़्त इस फ़्रेंचाइज़ी लीग से अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

धोनी की फिटनेस बनी सिरदर्द!

इसके पीछे एक बड़ी वजह धोनी की फ़िटनेस को भी माना जा रहा है क्योंकि ये काफ़ी मुश्किल नज़र आ रहा है कि वो खुद को आईपीएल 2024 तक उतना फ़िट रख पाएंगे कि 42 की उम्र में 30 से कम उम्र के क्रिकेटर्स के बीच खुद को फ़िट बिठा सकें।

जिसके बाद चेन्नई के लिए अब बड़ा सवाल ये है कि धोनी के बाद टीम की कमान कौन संभालेगा, अभी तक कई एक्सपर्ट्स और क्रिकेट फ़ैंस का ये मानना था कि ऋतुराज गायकवाड़ या फिर रविंद्र जडेजा आने वाले समय में चेन्नई की कप्तानी संभाल सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि एक खिलाड़ी और है जो कप्तानी का प्रबल दावेदार माना जा है।

ये स्टार खिलाड़ी संभालेगा धोनी की कुर्सी

जी हाँ, यहाँ हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बारे में। गौरतलब है कि स्टोक्स के नेतृत्व में अभी तक इंग्लैंड की टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।

उनके कप्तानी के अनुभव को देखते हुए पूरी संभावनाएं हैं कि सीएसके मैनेजमेंट उनको आने वाले समय में धोनी का उत्तराधिकारी चुन सकता है।

आईपीएल में अभी तक 45 मैच खेल चुके स्टोक्स ने टूर्नामेंट अच्छे प्रदर्शन के साथ खुद को साबित किया। इस दौरान उनके नाम आईपीएल में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी हैं।

ALSO READ: विश्व कप से पहले टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका, रोहित शर्मा लेंगे संन्यास, ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान!

Published on August 25, 2023 11:53 pm