Placeholder canvas

Rohit Sharma की खत्म होने वाली है कप्तानी! उनके बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के नए कप्तान, दूसरा वाला सबसे बड़ा दंवेदार

विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के सीमित ओवरों का कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बनाया गया है। बीसीसीआई साल 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले सीमित ओवरों का कप्तान एक ही खिलाड़ी को बनाना चाहती थी। वह टी20 और वनडे के कप्तानों को अलग-अलग नहीं रखना चाहती थी।

ऐसे में BCCI ने टी20 फॉर्मेट के बाद विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से भी हटा दिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भले ही वनडे और टी20 के कप्तान बन गए हैं, लेकिन रोहित की उम्र को देखते हुए कहा जा रहा है कि वह भारतीय टीम के ज्यादा दिनों तक कप्तान नहीं रह सकते हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिलहाल 36 साल के हैं और भारत में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा से वनडे और टी20 की कप्तानी छीन सकते हैं। वह भारत के उभरते हुए सितारे हैं। यह तीनों खिलाड़ी बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं।

1. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं । पिछले कुछ महीनों में पंत ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि उनकी तीनों फॉर्मेट में जगह पक्की हो चुकी है। ऋषभ पंत में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पंत ने शानदार काम किया है। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली की तरफ से कप्तानी करते हुए सब को दिखाया है कि वह एक कप्तान के रूप में भी उबर सकते हैं।

2.शुभमन गिल

भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी भारत की तरफ से कप्तानी के लिए उम्मीदवार है। बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। उस दौरे पर शुभमन गिल ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज पैट कमिंस का अच्छी तरह सामना किया था और भारतीय टीम की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

शुभमन गिल ने 2019 की देवधर ट्रॉफी में कप्तानी की थी और उन्होंने इस ट्राफी में शानदार कप्तानी की थी। इंडिया सी की कप्तानी करते हुए गिल ने पहले ही मैच में 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी को देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। इसके बाद इंडिया सी की टीम ने शुभमन गिल के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय किया था। संभव है कि शुभमन गिल 2023 वनडे विश्व कप के बाद भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएं। शुभ्मन गिल एक भारतीय टीम के उभरते हुए युवा सितारे हैं।

3. श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी टीम इंडिया के कप्तान के रूप में दावेदार हैं। भारतीय टीम के मुंबई के 29 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भारतीय टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। कप्तानी की बात करें तो आईपीएल 2018 में अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

इसके बाद आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनकी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत ही शानदार तरीके से कप्तानी निभाई थी। इस लिहाज से ये कहना गलत नहीं होगा कि वो विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम की कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं। यह खिलाड़ी भारत की अच्छी तरह से कप्तानी भी निभाएंगे और भारतीय टीम को विश्व की नंबर वन टीम बनाने में अहम भूमिका भी निभाएंगे।

Read Also-IPL 2022: 23 साल का ये भारतीय खिलाड़ी बन सकता है मॉर्गन की जगह शाहरुख खान की KKR का नया कप्तान