Placeholder canvas

इन 5 खिलाड़ियों ने अपने ही दोस्त की पीठ पर घोंपा खंजर, दोस्ती की आड़ में दोस्त की माँ या पत्नी से बनाये संबंध

खिलाड़ियों की जिंदगी में कई सारे ऐसे राज दफन होते हैं जिन्हें हम लोग नहीं समझ पाते खिलाड़ियों के फैंस लाखों की तादात में होते हैं। स्पोर्ट्स की दुनिया फैंस को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। ग्लैमर से सजी इस दुनिया के पीछे की कुछ ऐसी काली सच्चाईयां भी होती हैं जिन्हें बेहद कम लोग जानते हैं।

क्रिकेट हो या फिर अन्य खेल जब खिलाड़ी (Player) एक साथ आपस में खेलते हैं तब उनमें दोस्ती होना स्वाभाविक है लेकिन, यही दोस्ती कब उनके लिए घातक साबित हो जाती है यह बात उन्हें भी पता नहीं चलती है। जब कोई भी इंसान एक साथ रहता है तो उनमें एक गहरी मित्रता हो जाती है और वह मित्रता कब दुश्मनी में बदल जाए यह पता नहीं चलता ।

कहते हैं दोस्ती दोस्त की पीठ पर छोरा घोंपा देता है इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दोस्ती को शर्मशार कर दिया था। जिन्होंने दोस्ती की जगह पर उन्हें विश्वासघात दे दिया। दोस्ती के बदले में उन्होंने उनका घर ही बिखेर दिया।

मुरली विजय

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जो एक दूसरे के दोस्त होने के बावजूद भी बड़े दुश्मन बन गए।टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और मुरली विजय एक वक्त अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था.

इस दौरान दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता बंजारा भी मुरली विजय की दोस्त बन गईं। बहुत जल्द मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की पत्नी की दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। जब दिनेश कार्तिक को इस बारे में पता चल तब उन्होंने निकिता बंजारा से तलाक ले लिया। दिनेश कार्तिक की गृहस्ती तबाह हो गए। भारतीय टीम के खिलाड़ी ने अपनी दोस्त के पीठ पर छुरा घोंप क दिया। दोस्ती को घातक साबित कर दिया।

उपुल थरंगा

भारत में ही नहीं ऐसे कई अन्य देशों में भी खिलाड़ी हैं जिनके साथ ऐसा हो चुका है श्रीलंका के एक खिलाड़ी के साथ भी ऐसा ही हुआ।श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अपने दोस्त तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलंका विथनगे से शादी की हुई है। तिलकरत्ने दिलशान और निलंका विथनगे का एक बेटा भी है।

दिलशान को जब इस बारे में पता चला तब उन्होंने निलंका को तलाक दे दिया वहीं उपुल थरंगा ने इसके बाद निलंका से शादी कर ली। हालांकि, इस घटना के बाद भी दोनों खिलाड़ी श्रीलंका टीम से खेलते रहे थे। लेकिन इन्होंने अपनी दोस्ती को गलत साबित कर दिया। अपने ही दोस्त के पीठ पर छुरा घोंप दिया। अपने दोस्त का घर उजाड़ दिया।

डेलोंटे वेस्ट

क्रिकेट के ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ी भी ऐसी घटना का शिकार हो चुके हैं। उन्हीं के दोस्त ने उनके साथ विश्वासघात किया।बास्केटबॉल के मशहूर खिलाड़ी और एनबीए स्टार डेलोंटे वेस्ट ने अपने बेस्ट फ्रेंड जेम्स लेब्रॉयन की मां के साथ ही रिश्ते बनाए। 2010 में यह खबर काफी चर्चा में थी कि जेम्स लेब्रॉयन के क्लोज फ्रेंड डेलोंटे वेस्ट और उनकी मां ग्लोरिया के बीच अफेयर चल रहा है।

उस वक्त तो जेम्स लेब्रॉयन ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया लेकिन, 2014 में डेलोंटे और ग्लोरिया ने खुद ही अपने फिजिकल रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी थी। इस खिलाड़ी के दोस्त ने ही उसकी मां से शादी कर ली ।जिसकी चर्चाएं काफी सुर्खियों में बनी रही।

टोनी पार्कर

एक बार टोनी भी सुर्खियों में बने रहे। उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में छा गई थी।बास्केटबॉल के जरिए लोगों के दिलों पर राज करन वाले टोनी पार्कर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में थे।

टोनी पार्कर ने अपने दोस्त ब्रेंट बैरी की पत्नी के साथ रिश्ते बनाए। जब ब्रेंट को इस बात की जानकारी हुई तब उन्होंने अपनी 23 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया वहीं टोनी पार्कर की पत्नी ने भी उनसे तलाक ले लिया। उसके बाद से दोनों अलग-अलग हो गए।

जॉन टेरी

इंग्लैंड का यह खिलाड़ी भी इस घटना का शिकार हो चुका है।इंग्लैंड के फुटबॉलर जॉन टेरी ने अपने दोस्त वायने ब्रिज को धोखा दिया था। जॉन टेरी ने वायने ब्रिज की मंगेतर वनेसा पेरॉसेंल के साथ रिश्ते बनाए। जैसे ही इस बात की जानकारी वायने ब्रिज को हुई वैसे ही उन्होंने अपनी मंगेतर और दोस्त से रिश्ते खत्म कर दिए और वह दोनों अलग-अलग हो गए। इनकी तो शादी हुई भी नहीं थी शादी के शुरुआत में ही उनके दोस्त ने इन्हें धोखा दे दिया।

इसे भी पढ़ें-जसप्रीत बुमराह से भी खतरनाक था ये गेंदबाज, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने नहीं दिया आज तक 1 भी मौका, अब खत्म है करियर!