Placeholder canvas

BCCI या कोच ने नही, रोहित शर्मा ने खुद किया टी20 फ़ॉर्मेट छोड़ने का फैसला! ये 4 खिलाड़ी लेंगे हिटमैन की जगह

भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 का अंत ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ हो गया। 19 नवंबर को पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने रोहित शर्मा की सेना को 6 विकेट से मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत 2003 के बदले को लेने में नाकाम रहा। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के करियर पर फैसला लेने का मन बना लिया है।

बता दें कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का टी20 करियर लगभग समाप्त हो चुका है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द वह इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ सकते हैं। दरअसल, टी20 विश्व कप 2022 के बाद से रोहित शर्मा ने भारत के लिए कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया का नेतृत्व किया है। माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया को नया कप्तान मिल सकता है।

टी20 क्रिकेट से कट सकता है रोहित शर्मा का पत्ता!

इस विषय में बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बड़ा खुलासा किया है। सूत्र ने बताया है कि रोहित शर्मा ने बोर्ड से टी20 टीम में उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने पर आपत्ति नहीं जताने की बात कही थी।

सूत्र ने कहा कि,

“यह नई बात नहीं है। रोहित ने पिछले एक साल से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है क्योंकि ध्यान वनडे विश्व कप पर लगा था। उन्होंने इस संबंध में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से भी गहन चर्चा की थी। उन्होंने खुद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से दूर रहने की इच्छा व्यक्त की। यह पूरी तरह से रोहित का फैसला है।“

ये खिलाड़ी कर सकते हैं हिटमैन को रिप्लेस

मालूम हो कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 148 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने चार शतकों की मदद से लगभग 140 के स्ट्रॉइक रेट से 3853 रन बनाए हैं।

अगर रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट आगे नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह टीम इंडिया के पास शुभमन गिल, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज हैं। ये खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह भारत को शानदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2024 से पहले इन 3 फ्रेंचाइजी ने अचानक बदले अपने कप्तान, जानिए तीनों नए कप्तान के नाम !