Posted inक्रिकेट, न्यूज

रोहित और गिल नही बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत

Rohit Sharma Team India IND vs AFG
रोहित और गिल नही बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. भारतीय टीम (Team India) इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिटनेस टेस्ट पास करके टीम इंडिया (Team India) से जुड़ चुके हैं. वहीं विराट कोहली और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के चोटिल होने से टीम इंडिया के प्लेइंग 11 का संतुलन जरुर बिगड़ा है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज में किन 2 खिलाड़ियों को भारत के लिए पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.

रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन कर सकते हैं Team India के लिए पारी की शुरुआत

भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली जो नंबर 3 पर टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हैं वो इस मैच में भारत के लिए खेलते नजर नही आने वाले हैं. इसी वजह से भारत की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदलने वाली है. विराट कोहली की जगह पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मौका दिया गया है, लेकिन वो खेलते नजर नही आने वाले हैं.

विराट कोहली की अनुपस्थिति में शुभमन गिल नंबर 3 पर खेलते नजर आ सकते हैं, वहीं रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तय है. रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के रूप में 2 विकल्प मौजूद हैं. आंकड़ो के आधार पर बात करें तो ईशान किशन, यशस्वी से आगे नजर आ रहे हैं.

ईशान किशन के नाम वनडे में दोहरा शतक दर्ज है, वहीं हाल ही में आईपीएल, टी20 विश्व कप और घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन ने यशस्वी जायसवाल से ज्यादा रन बनाए हैं, ऐसे में पिछले सीरीज में शतक ठोकने के बावजूद ईशान किशन ही रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.

भारत और अफगान‍िस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
पहला वनडे 13 जून धर्मशाला
दूसरे वनडे 17 जून लखनऊ
तीसरा वनडे 20 जून  चेन्‍नई

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ भारतीय वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पंड्या.

ALSO READ: भारत को मिला रोहित शर्मा जैसा घातक ओपनर बल्लेबाज, सिर्फ 14 गेंदों में ठोके 56 रन, 84 रनों की खेली तूफानी पारी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...