Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत को मिला रोहित शर्मा जैसा घातक ओपनर बल्लेबाज, सिर्फ 14 गेंदों में ठोके 56 रन, 84 रनों की खेली तूफानी पारी

Prabhsimran Singh Rohit Sharma
भारत को मिला रोहित शर्मा जैसा घातक ओपनर बल्लेबाज, सिर्फ 14 गेंदों में ठोके 56 रन, 84 रनों की खेली तूफानी पारी
News on WhatsAppJoin Now

Team India: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेला जा रहा है. इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हिस्से ले रही हैं. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम (Team India) के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी पारी खेली है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जहां सिर्फ 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने 14 चौके की मदद से 69 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली.

Team India को मिला रोहित शर्मा जैसा विस्फोटक बल्लेबाज

भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसा विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद है, जो आईसीसी विश्व कप 2027 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को ओपनर बल्लेबाज की जरूरत होगी, अब टीम इंडिया को रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह जैसे ओपनर मिल चुके हैं.

प्रभसिमरन सिंह ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की है. प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदो में 14 चौके की मदद से 84 रनों की पारी खेली. इस खिलाड़ी की विस्फोटक पारी की बदौलत ही टीम इंडिया 49 ओवरों में 349 रनों तक पहुंचने में सफल रही है.

Team India ने 49 ओवरों में बनाए 349 रन

भारतीय टीम (Team India) ने पारी की शुरुआत की तो बेहद शानदार अंदाज में पारी की शुरुआत की, भारत के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. इस दौरान वैभव ने 44 और प्रभसिमरन सिंह ने 84 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रन बनाए.

भारतीय टीम के लिए अंत में सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंदों में 40 तो अनुकूल रॉय ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसके बदौलत भारतीय टीम 49 ओवरों में 349 रन बनाने में सफल रही.

ALSO READ: T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, मैच से पहले कहा “हम पाकिस्तान की टीम….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...