Posted inक्रिकेट, न्यूज

T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, मैच से पहले कहा “हम पाकिस्तान की टीम….

Harmanpreet Kaur Warn Pakistan
T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती, मैच से पहले कहा "हम पाकिस्तान की टीम....
News on WhatsAppJoin Now

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) की शुरुआत कल से हो रहा है. भारतीय टीम (Team India) को अपना पहला मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम से खेलना है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले 2 अभ्यास मैच खेले, इस दौरान पहले मैच में वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की. वहीं दूसरे मैच में भारत को रोमांचक मैच में इंग्लैंड (England Cricket Team) के सामने 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपने टीम की तैयारी की बात की है, वहीं उन्होंने सरेआम पाकिस्तान की टीम को खुलेआम चेतावनी दी है.

Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को दी खुली चुनौती

भारतीय टीम (Team India) को कल रात सिर्फ 5 रनों से इंग्लैंड के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को अंतिम 3 गेंदों में सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन ऋचा घोष और रेणुका सिंह के आउट होने की वजह से टीम इंडिया को 1 गेंद शेष रहते ही 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के इस रोमांचक मुकाबले में हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि

“इन दो प्रैक्टिस मैचों से टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है  और इंग्लैंड के ख‍िलाफ भले ही मैच हार गए, मगर ऋचा की बैटिंग एक बड़ी सकारात्मक बात रही. इससे यह भरोसा मिला है कि अगर वह पिच पर डटे रहें, तो कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं.”

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर ने बताई रणनीति

भारत को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नेदरलैंड्स के साथ ग्रुप A में रखा गया है. पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है और एजबेस्टन में हज़ारों फ़ैन्स के आने की उम्मीद है. हरमनप्रीत ने कहा कि

“शुरुआत करने का कितना शानदार तरीक़ा है. बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ मैच. वहां का माहौल जबरदस्त होगा.”

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि

“हम सच में इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. हमारी टीम पहले ही मैच से पॉज़िटिव क्रिकेट खेलना चाहती है. मुझे उम्मीद है कि हम अपने पहले मैच में निडर होकर क्रिकेट खेलेंगे.”

ALSO  READ: 4 4 4 4…सिर्फ 9 गेंदों में 36 रन वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके इतने रन, अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर ली खबर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...