Daren Sammy: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) को 8 विकेट से शिकस्त दिया। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 295 रन बनाए, जिसे टीम इंडिया ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत 42 ओवर में ही हासिल कर लिया। अब वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।
ICC ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया को हराना जरूरी: Daren Sammy
डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए खुद को परखने का शानदार अवसर है। वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार 2002 में वनडे सीरीज जीती थी। यानी भारतीय सरजमीं पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने के लिए टीम को 24 साल से इंतजार है। आगामी सीरीज को सैमी इसी लंबे इंतजार को खत्म करने के मौके के तौर पर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि
“अगर टीम भारत की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करती है और जीत हासिल करती है, तो इससे खिलाड़ियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि वे विश्व क्रिकेट की शीर्ष टीमों के खिलाफ कहां खड़े हैं।“
डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने खास तौर पर कहा कि
“बड़े ICC इवेंट में सफलता हासिल करने के लिए भारत को हराना महत्वपूर्ण है।“
वेस्टइंडीज के सामने विश्व कप क्वालीफायर की चुनौती
वेस्टइंडीज की नजरें सिर्फ भारत के खिलाफ सीरीज पर नहीं हैं। टीम को 2027 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफायर मुकाबलों से गुजरना होगा। वेस्टइंडीज ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल करने से छह अंक पीछे रह गई थी। ऐसे में सैमी के लिए भारत के खिलाफ सीरीज टीम की तैयारियों को परखने का महत्वपूर्ण मौका है।
सैमी ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी भरोसा जताया है। शाई होप के अलावा आमिर जांगू और शेरफेन रदरफोर्ड ने बल्लेबाजी में योगदान दिया है, जबकि अल्जारी जोसेफ की गेंदबाजी से भी टीम को मजबूती मिली है। युवा स्पिनर विटेल लॉ भी टीम के लिए उम्मीद बनकर उभरे हैं।
