Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान ने भारत के साथ किया बड़ा उल्टफेर, 349 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, वैभव, तिलक की मेहनत बेकार

IND vs AFG Team India tri
अफगानिस्तान ने भारत के साथ किया बड़ा उल्टफेर, 349 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, वैभव, तिलक की मेहनत बेकार
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम ने श्रीलंका को अंतिम ओवर में शिकस्त दी थी, लेकिन अफगानिस्तान के सामने भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 349 रन बनाए.

इसके बाद जब अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उन्होंने 25.5 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए और बारिश से प्रभावित इस मैच को 4 रनों से जीता. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने भारत (Team India) को शिकस्त दे दी है, टॉप की 2 टीमें फाइनल खेलने वाली हैं.

Team India ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 349 रन

अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शुरुआत, एवं बीच में कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की समझदारी भरी पारी की बदौलत एवं अंत में सूर्यांश शेडगे की फिनिशिंग पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 49 ओवरों में 349 रन बनाए.

अफगानिस्तान के लिए अब्दुल्ला अहमदजई ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके, इस दौरान उन्होंने 9 ओवरों में 68 रन खर्च किए, जबकि सफी ने 10 ओवरों में 84 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया.

अफगानिस्तान को मिला DLS मेथड का फायदा

अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कप्तान इमरान मीर और हसन इसाखाइल ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की, इस दौरान हसन इसाखाइल 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. वहीं खालिद तानीवाल सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि इसके बाद बहीर शाह और इमरान मीर ने मिलकर 108 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 25.5 ओवरों में 177 रनों तक पहुंचाया. इसी बीच बारिश आई और दोबारा मैच शुरू नही हो सका. मैच रोके जाने के समय अफगानिस्तान की टीम DLS पार स्कोर (173 रन) से 4 रन आगे थी. इसके बाद बारिश इतनी तेज हुई कि खेल दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और अंपायरों ने अफगानिस्तान ए को 4 रनों से विजेता घोषित कर दिया.

ALSO READ: रोहित और गिल नही बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...