आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) की शुरुआत कुछ घंटे के 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में हो जायेगी। टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस विश्व कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाना है। सभी टीम इसके लिए तैयार हैं, लेकिन यहां हम आपको तीन बेहतरीन खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहें हैं। जोकि आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे और अब तक रिकवरी नहीं कर सके हैं। जानिए कौन हैं वो तीन खिलाड़ी….
1- दीपक चाहर ( Deepak Chahar)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपक चाहर का है। भारतीय स्टार गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह बनाई लेकिन इंजरी के कारण उन्हें उन्हें बाहर होना पड़ा। इस साल दीपक चाहर आईपीएल का हिस्सा भी नहीं हो सके थे। टीम इंडिया में वापसी के बाद भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर की जांघ की।
अब दीपक चाहर स्टैंड बाई खिलाड़ियों की लिस्ट से भी बाहर हैं। दीपक चाहर NCA में चोट से उबरने की कोशिश में हैं। खिलाड़ी की चोट स्कैन से अंदाजा लगाया गया है कि वो अभी चार महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
2-रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja)
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी विश्व कप से बाहर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंजरी से जल्दी वापसी के चलते खिलाड़ी ने एशिया कप में हिस्सा लिया। जिसके बाद अब उन्हें टीम में वापसी के लिए और भी इंतजार करना ऑफ सकता है।
रविंद्र जडेजा के बाद बाएं हाथ में एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान इंजरी हुई। जिसके कारण रविंद्र जडेजा एशिया कप और अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए।
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जडेजा ने 10 मुकाबले खेले थे। जिसके बाद उन्हें पसलियों में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
3-जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer)
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ में खरीदा था। जोड़ा आर्चर को सीजन की शुरुआत में ही कोहनी की चोट से उबर रहे थे। काउंटी क्रिकेट के जरिये खिलाड़ी मैदान पर अपनी वापसी चाहता था, लेकिन जोड़ा आर्चर आईपीएल 2022 में मुंबई के लिए मैच नही खेल सके।
आईपीएल के बाद उन्होंने प्रशिक्षण सत्र शुरू किया, जिसमें निराश करने वाली बात ये रही कि इसी दौरान जोड़ा आर्चर की दायीं कोहनी में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer) टीम से बाहर हो गए।
Published on October 17, 2022 10:13 am