GAUTAM GAMBHIR

T20 World Cup 2022 की शुरुआत में महज कुछ घंटे का समय बाकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत की एक प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि टीम इंडिया के साथ ही कई अन्य टीम में खिताब के लिए दावेदारी पेश कर रहीं हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 विश्व कप के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विश्व कप में विजेता को लेकर अपनी राय दी है।

गौतम गंभीर ने इस साल टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडिया और पाकिस्तान जैसी टीम को छोड़कर श्रीलंका के प्रतिद्वंद्वी टीमों को हैरान करने की बात की है।

श्रीलंका दे सकती है बड़ी-बड़ी टीम को टक्कर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने हाल ही में एक शो के बातचीत में गेम प्लान पर बात करते हुए हुए श्रीलंका टीम के सफलता को लेकर बात की। पूर्व दिग्गज में श्रीलंका के टीम को हैरान करने की बात की। गौतम गंभीर ने कहा

“श्रीलंका को एशिया कप में जिस तरह की सफलता मिली, जिस तरह से वे खेल रहे हैं वे शायद सही समय पर चरम पर हैं। दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा के आने से उन्होंने शायद अपने अधिकांश कमियों को दूर कर लिया है”।

Also Read : IND vs PAK: गौतम गंभीर ने निकाला तोड़, कहा अगर शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ अपनाएं ये रणनीति तो भारत के सामने गेंदबाजी करने से भी घबराएगा AFRIDI

श्रीलंका बाकी टीम के लिए खतरा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके गौतम गंभीर ने इस साल आईसीसी विश्व कप में टीमों को श्रीलंका से खतरा बताया है। याद दिला दें, एशिया कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के साथ साथ श्रीलंका के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। गौतम गंभीर ने कहा

“वे एक खतरा बनने जा रहे हैं। वो टी 20 विश्व कप में काफी आत्मविश्वास के साथ जा रहे हैं”।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में खिताब के लिए 22 अक्टूबर से कुल 12 टीम हिस्सा लेंगी। जिसमें टीम में दो ग्रुप में 6-6 टीम हैं। ग्रुप 1 के मैच के बाद सुपर 12 की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। सुपर-12 में दो ग्रुप में 6-6 टीमों को बांटा गया है।

ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के साथ अफगानिस्तान है (सुपर 12 के जरिए अभी 2 और टीमें जुडेंगी) वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ( सुपर 12 के जरिए अभी 2 और टीमें जुडेंगी) है।

Also Read : India vs Western Australia: ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 मैचों में फेल हुए ऋषभ पंत, टी20 विश्व कप में अब शायद ही मिले मौका!

Published on October 16, 2022 10:24 am