टी20 विश्व कप 2007 जीतने वाले ये 5 भारतीय खिलाड़ी अब तक क्रिकेट को नहीं कर सके अलविदा, आज भी मैदान पर मचाते हैं धमाल
टी20 विश्व कप 2007 जीतने वाले ये 5 भारतीय खिलाड़ी अब तक क्रिकेट को नहीं कर सके अलविदा, आज भी मैदान पर मचाते हैं धमाल

टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई। क्रिकेट के इस सबसे छोटे और नए फॉर्मेट के विश्व कप में टीम इंडिया की अगुवाई तत्कालीन युवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप जीती भी, हालांकि उसके बाद से टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में विश्व कप नहीं मिला है। 2007 के उस विश्व कप के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अब संन्यास ले चुके हैं। लेकिन इस विश्व विजेता टीम के पांच खिलाड़ी अब भी मैदान पर खेलते नजर आते हैं।

1- महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 का विश्व कप टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वो अब भी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं।

जहां माही अपने बल्ले का जोर दिखाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 वर्ल्ड कप में 7 मुकाबलों में 154 रन बनाए थे। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 45 था।

2- रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी 2007 विश्वकप का हिस्सा थे। रोहित शर्मा ने 2007 विश्वकप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां पर रोहित शर्मा ने 4 मैच में 88 रन की पारी खेली थी, जिसमें खिलाड़ी का हाई स्कोर 50 था। रोहित शर्मा अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है। वो 2022 टी20 विश्व कप की कप्तानी के लिए तैयार है।

3 – पीयूष चावला (Piyush Chawla)

भारतीय क्रिकेट टीम में 2007 विश्व कप के अहम खिलाड़ियों में से एक पीयूष चावला अब भी मैदान पर खेलते नजर आते हैं। जब टी20 विश्व कप 2007 खेला गया तब खिलाड़ी महज 18 साल के थे।

यानी टी20 विश्व कप 2022 के वक्त पीयूष चावला की उम्र 33 साल है। इंडियन प्रीमियर लीग में पीयूष चावला अच्छी भूमिका निभाते नजर आते हैं। हालांकि इस साल उन्हे किसी में नहीं खरीदा है।

4- दिनेश कार्तिक ( Dinesh Karthik)

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी 2007 में टी20 विश्व कप का हिस्सा थे। 2007 की स्क्वाड में दिनेश कार्तिक थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नही मिला था।

दिनेश कार्तिक में अब अपनी फॉर्म और फिटनेस के दम पर भारतीय टीम में एक बार फिर वापसी कर ली है। जिसके बाद अब दिनेश कार्तिक टी20 विश्व कप 2022 की स्क्वाड में बतौर विकेटकीपर चुने जाने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

Also Read : Road Safety World Series: स्टुअर्ट बिन्नी और सुरेश रैना की विस्फोटक पारी की बदौलत India Legends ने South Africa Legends को 61 रनों से हराया

5 – रॉबिन उथप्पा ( Robin Uthappa)

टी20 विश्व कप 2007 में युवा खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैच में 113 रन बनाए थे। जिसमें खिलाड़ी का हाई स्कोर 50 रन था। रॉबिन उथप्पा लगातार क्रिकेट खेल रहे है, इंडियन प्रीमियर लीग में भी वो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। इस साल उनके बल्ले से कई अच्छी परियां भी निकली हैं।

Also Read :SL vs IND: अफगानिस्तान के बाद अब श्रीलंका ने दिखाया भारत पर तुक्का थी पाकिस्तान की जीत, 18 गेंद पहले ही श्रीलंकाइयों ने पाक को 5 विकेट से रौंदा

Published on September 11, 2022 1:00 pm