Placeholder canvas

पाकिस्तान की बादशाहत को भारत ने किया ख़त्म, मुंबई टेस्ट जीतकर पाकिस्तान को पछाड़ इस मामले में भारत बना नंबर 1

by POONAM NISHAD
विराट कोहली

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के मुंबई में खेले जा रहे दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड की टीम को 372 रनों से परास्त किया है। जिसमे जीत के बाद भारत पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा जीत वाली टीम बन गई है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ कर दिया है क्या है पूरी जानिए …..

मुंबई टेस्ट भारत की एक तरफा जीत

मुंबई टेस्ट में विराट कोहली की वापसी के बाद भारत ने न्यूजीलैंड पर एक तरफा जीत दर्ज की है। इस मैच के नायक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और भारतीय बॉलर्स को कहा जा सकता है। भारत की पहली पारी में एजाज पटेल ने भारत को धरासाई कर दिया था। तब भी मयंक अग्रवाल ने 150 रन बनाकर भारत को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था। वहीं न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकने में भारतीय बॉलर्स ने अपनी खास भूमिका अदा की थी। पहली पारी में न्यूजीलैंड को 62 पर और दूसरी पारी में 167 रन ही बना पाए। जिसके पास भारत में एक तरफा 372 रनों से जीत दर्ज की।

ALSO READ: WTC POINT TABLE: मुंबई टेस्ट जीतते ही भारत के हुए सबसे ज्यादा पॉइंट, Point Table में अब इस स्थान पर पहुंचा भारत

भारत 7 जीत के साथ सबसे आगे

टीम इंडिया

पिछले दो सालों में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ पर जीत के मामले में सबसे आगे पहुंच गया है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो भारत अब 7 जीत के साथ सबसे आगे दूसरे नंबर पर पाकिस्तान 6 जीत के साथ और तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की टीम है जिसने पिछले दो सालों में 4 जीत दर्ज की है। अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को पछाड़कर भारत टॉप पर है हालांकि पाकिस्तान भारत की बराबरी कर सकता है। क्योंकि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहा है। अगर वह बांग्लादेश को हरा देता है तब जीत के मामले में भारत और पाकिस्तान साथ हो जायेंगे।

भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया

भारत की सबसे बड़ी रनों की जीत 337 रनों की थी। जोकि 2015 में दिल्ली के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की थी। रनों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी जीत थी जोकि भारत में घरेलू मैदान पर दर्ज की थी। अब रनों के हिसाब से भारत की अपने मैदान पर ये घरेलू जीत है। साथ ही न्यूजीलैंड का भारत को भारत में टेस्ट मैच हराने का सपना एक बार फिर टूट गया है। 33 साल से न्यूजीलैंड भारत को उसी के घर में हरा नही पाया है।

ALSO READ: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों की पत्नियों के खूबसूरती के सामने कहीं नहीं टिकती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00