लोग हमेशा क्रिकेटर्स की लाइफ से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं। इसमें सबसे उपर आता है उनके लव अफेयर की जानकारी जानना। क्रिकेट फैंस को खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं होती है इसलिए लोग उनके लव लाइफ और उनके पारिवारिक जीवन में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं।
बात करे पाकिस्तानी क्रिकेटरों की, तो पाकिस्तान टीम के कुछ क्रिकेटरों की बीवियां इतनी खूबसूरत हैं कि बड़ी अभिनेत्रियां भी उनके सामने फीकी पड़ जाएंगी। आइए जानें किन पाकिस्तान क्रिकेटरों की बीवियां हैं बेहद खूबसूरत, जिन्हें देख आप नजर भी नहीं हटा पाएंगे।
हसन अली और शामिया आरजू
पाकिस्तान के नए स्टार हसन अली ने भारत की शामिया आरजू से साल 2019 में दुबई में शादी की थी। शामिया अमीरात एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर हैं। वो मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है। शामिया दुबई में ही पहली बार हसन अली से मिली थीं।
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक के बारे में सभी जानते हैं। सानिया और शोएब ने अप्रैल 2010 में से शादी की थी। उस वक्त दोनों की शादी को लेकर मीडिया में काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन दोनों ने किसी की परवाह नहीं की और निकाह कर लिया। ये दोनों अब इजहान नाम के एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं।
वहाब रियाज और जैनब
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज़ को सब जानते हैं। पिछले साल ही वहाब ने टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेकर एक नया कारनामा किया था। वहाब की पत्नी का नाम जैनब चौधरी है। जैनब को अगर आप एक बार देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे। जैनब अपने शोहर के साथ अकसर उनके मैच को देखने जाती है। इन दोनों ने वर्ष 2013 में शादी की थी।
अहमद शहजाद और सना मुराद
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर अहमद शहजाद टीम के दिग्गज खिलाड़ी में से एक हैं। क्रिकेट के मैदान पर जब वह बल्ला लेकर उतरते है तो सभी की नज़रे उन्हीं पर टिक सी जाती हैं। वहीं असल ज़िंदगी में ये जनाब अपनी बेगम के लिए मशहूर है। उनकी बेगम बहुत ही खूबसूरत है और उनकी खूबसूरती का हर कोई मुरीद है। अहमद ने सना मुराद संग 2015 में निकाह किया था।
मिस्बाह उल हक और उजमा खान
मिस्बाह उल हक ने 2004 में उजमा खान से शादी की थी। मिस्बाह ने शादी करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनके बेटे का नाम फैजान है। मिस्बाह की गिनती पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक में होती है। मिस्बाह का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद शानदार है और वह पाकिस्तान टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं।