युवराज सिंह का इंडियन क्रिकेट टीम में एक ऐसा नाम है जिन्हें पूरा विश्व जानता है। युवराज ने अपने करियर में काफी नाम कमाया है। उनके दीवाने करोड़ों है। हालांकि युवराज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह फिर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले युवराज पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीरें शेयर की है, जिसको देखकर सभी काफी खुश हो रहे हैं।
युवराज ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर
बता दें कि युवराज सिंह ने भले ही खेल जगत से दूरी बना ली हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। युवराज ने अपने खेल से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना ली है, जिसको कोई भी पूरा नहीं कर सकता। युवराज सिंह ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेजल से शादी की और उनकी पत्नी मां बनीं, जिसके बाद उनके घर में किलकारियां गूंजने लगीं।
हेजल ने बेबी बॉय को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा है। क्रिकेटर ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे देखकर लोग काफी खुश हुए।
ALSO READ: 3 खिलाड़ी जो पिछले बार थे एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा, इस बार 2022 में नहीं आयेंगे नजर
युवी के घर आया छोटा युवराज
बता दें कि हेजल और युवराज की पहली मुलाकात साल 2016 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। युवराज के फ्रेंड हरभजन सिंह ने इन दोनों को मिलवाया था। जिसके बाद से इन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ती चली गईं और फिर इन दोनों ने शादी कर ली।
हेजल एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के कुछ साल बाद ही हेजल ने एक नन्हे से प्रिंस को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा है।