बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म एक विलन 2 के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ज्यादातर वह अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार अर्जुन कपूर ना तो मलाइका अरोड़ा और ना ही अपनी फिल्म की वजह से चर्चा में हैं, बल्कि वह इस समय अपना घर बेचना चाहते हैं। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।
हाल ही में अर्जुन ने बांद्रा वेस्ट में 81 के एक बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा था। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए हैं। वहीं उनका यह अपार्टमेंट मलाइका के घर के पास ही था।
अर्जुन कपूर ने बेचा अपना अपार्टमेंट
बता दें कि अर्जुन कपूर का फ्लैट सी मार्ग पर 19वीं फ्लोर पर है। जो कि 4364 वर्ग फुट में है। जिसको एक्टर ने बेच दिया है। अब अर्जुन ने ऐसा क्यों किया इसका तो अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उन्होंने अपने फ्लैट को 4 करोड़ के घाटे में बेचा है। वहीं फ्लैट की रजिस्ट्री 19 मई 2022 को ही हुई थी और इस पर उनकी बहन अंशुला ने साइन किए थे।
बहुत सुंदर था अर्जुन कपूर का अपार्टमेंट
बता दें कि एक्टर का घर सी फेसिंग वाला था, जहां से खूबसूरत नजारे दिखते थे। फ्लैट में लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल, स्पा जैसी कई लग्जरी फैसिलिटी थी। अब एक्टर अपनी जूहू वाले घर में रहते हैं। जिसमें उनकी लव लेडी मलाइका भी रहती हैं।
अर्जुन के पास है करोड़ों की संपत्ति
बता दें कि अर्जुन कपूर लगभग 74 करोड़ के मालिक हैं और वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं उनकी कमाई का जरिया एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड प्रमोशन भी है।
वर्क फ्रंट
बता दें कि अर्जुन कपूर जल्दी एक विलन 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कुत्ते और द लेडी किलर में भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर की फिल्मों को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।