Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत

Team India IND vs WI 3rd T20I
IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत
News on WhatsAppJoin Now

Team India: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच इंदौर के होल्कर में 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज तीसरा टी20 मैच खेला गया, वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के कप्तान शाई होप (Shai Hope) ने आज टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की शानदार शुरुआत की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन बनाने में सफल रही.

वेस्टइंडीज की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन अंत तक वेस्टइंडीज की टीम लड़ती रही, हालांकि अंत में वो 209 रन ही बना सके और 14 रनों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज की टीम के लिए अंतिम ओवर में स्प्रिंगर ने 22 रन बनाए.

Team India ने अभिषेक और ईशान की बदौलत पार किया 200 रनों का आंकड़ा

भारत (Team India) के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन संजू सैमसन आज सिर्फ 3 रन ही बना सके. इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 108 रनों की साझेदारी कर भारत को 200 रनों के पार पहुँचाने की पटकथा लिख दी, लेकिन ईशान किशन के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई.

पहले कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने, वहीं नमन धीर ने 10 रन बनाए, लेकिन इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने कुछ अच्छे शॉट खेले, हालांकि वो भी दुर्भाग्यशाली रहे और लेग पर जा रही गेंद बल्ले का किनारा लेकर शाई होप के दस्ताने में गई और 21 रनों पर उनकी पारी खत्म हुई. इसके बाद अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन दोनों ही रनआउट हुए और भारत मुश्किल में आया.

तिलक वर्मा ने जहां 16 गेंदों में 28 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर को रनआउट कराने वाले अर्शदीप सिंह ने उसके बाद एक लंबा छक्का लगाया और 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अंतिम ओवर में प्रिंस यादव ने 3 चौके जड़े और भारतीय टीम 20 ओवरों में 223 रनों पर आलआउट हुई.

भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से बनाई वेस्टइंडीज पर पकड़

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप आज कुछ खास नही कर सके और अर्शदीप सिंह ने उन्हें 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कामिल पूरन और शिमरोन हेटमायर के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में 43 रन बनाए, उनके आउट होने के बाद रोवमैन पॉवेल कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर चले बने.

इसके बाद कामिल पूरन ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और 27 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. वहीं सैम्पसन ने 15 गेंदों में 21 रन बनाया. अंत में पिछले मैच के हीरो रहे रदरफोर्ड ने पारी को संभालने की कोशिस की, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में पहले कीमो पॉल और फिर रदरफोर्ड को पवेलियन की राह दिखा मैच को भारत (Team India) के पाले में डाल दिया. इस दौरान रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए.

श्रेयस अय्यर के इस मास्टर प्लान से जीता Team India

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर की पिछले मैच में काफी आलोचना हुई थी, उन्होंने बेहद खराब कप्तानी की थी, लेकिन आज के मैच में उन्होंने शानदार कप्तानी की और गेंदबाजों को अच्छे से रोटेट किया. उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी से बीच के ओवरों में गेंदबाजी कराकर वेस्टइंडीज को खुलकर खेलने का मौका नही दिया, वहीं बीच-बीच में मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को लाकर वेस्टइंडीज के हार की पटकथा लिख दी.

ALSO READ: श्रेयस के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की गलती से भारत का हुआ बुरा हाल, अंतिम 10 ओवरों में लड़खड़ाई टीम इंडिया

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...