Posted inक्रिकेट, न्यूज

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली की बारी, हिटमैन के संन्यास के अफवाहों के बीच किंग कोहली को भी मिली वार्निंग

Rohit Sharma and Virat Kohli with Ajit Agarkar and Gautam Gambhir
रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली की बारी, हिटमैन के संन्यास के अफवाहों के बीच किंग कोहली को भी मिली वार्निंग
News on WhatsAppJoin Now

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल (ICC World Cup 2023 Final) मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. भारतीय टीम (Team India) को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरी तरह से टूट गए थे. उसी समय रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) ने एक सपना देखा था और वो था कि वो देश के लिए एक और विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं.

हालांकि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (ICC Champions Trophy 2025 Final) जीतने के तुरंत बाद ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया था. रोहित शर्मा को उसके बाद बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन अब खबर आ रही है रोहित शर्मा, संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने वार्निंग दी है, वहीं अब खबर आ रही है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को भी वार्निंग मिल गई है.

रोहित शर्मा के बाद अब Virat Kohli को मिली चेतावनी

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अभी हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद उन्होंने बीच सीरीज में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) भी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

अश्विन का मानना है कि मौजूदा समय में सिर्फ नाम और पुरानी उपलब्धियों के भरोसे किसी भी खिलाड़ी की जगह टीम इंडिया में पक्की नही है, ऐसे में अगर विराट कोहली को आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना है, तो अगले कुछ महीने लगातार प्रदर्शन करना होगा, नही तो उनका भी हाल रोहित शर्मा की तरह ही होगा.

रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को वार्निंग देते हुए कही ये बात

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि

“विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. मैंने उन्हें पहले कभी इतना अच्छा खेलते नहीं देखा. लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि उन्हें अपने शीर्ष स्तर पर बने रहना होगा.”

रविचंद्रन अश्विन ने अपने बयान में यह भी कहा कि

“रोहित ने कोई खराब प्रदर्शन नहीं किया था, फिर भी उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो हैरान करने वाली बात है.”

रविचंद्रन अश्विन ने इसके साथ ही चयनकर्ता और कोच को फटकार लगाई है और कहा है कि खिलाड़ियों के चयन करने और न करने के अलावा टीम बनाने की जिम्मेदारी उनकी है, लेकिन जो खिलाड़ी 15-20 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व किया हो उसके साथ ऐसा व्यवहार करना किसी भी तरह से सही नही है.

ALSO READ: रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...