Posted inक्रिकेट, न्यूज

रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!

Rohit Sharma Parents
रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो काफी धीमी गति से रन बनाते नजर आए. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने करियर की शायद सबसे धीमी पारी खेली. हिटमैन ने 47 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 26 रन बनाए, इस दौरान उनका 1 कैच भी छूटा था.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 55.32 का था. रोहित शर्मा के इस पारी के बाद ही इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट्स आई और उसमे दावा किया गया कि हिटमैन, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेल सकते हैं.

Rohit Sharma के माता-पिता भी पहुंचे लंदन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास की खबर को उस समय बल मिला, जब उनके माता-पिता के लंदन पहुंचने की खबर आई. रोहित शर्मा की संन्यास की रिपोर्ट्स आई तो अधिकतर क्रिकेट फैंस को इस पर यकीन नही हुआ, लेकिन अब जब रोहित शर्मा के माता-पिता जब लंदन पहुंच चुके हैं, तो उनके संन्यास लेने की हवा भी तेज हो चली है.

अब सभी फैंस को यकीन हो गया है कि जब उनके माता-पिता लंदन जा चुके हैं, तो लॉर्ड्स के मैदान पर यह पूर्व कप्तान आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे. रोहित शर्मा पहले ही भारत के लिए टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब अगर वो वनडे क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तो फिर वो टीम इंडिया की जर्सी में किसी भी फ़ॉर्मेट में नजर नही आने वाले हैं.

अजीत अगरकर की वजह से न चाहते हुए भी रोहित शर्मा को लेना पड़ रहा संन्यास

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर से अभी हाल ही में रोहित शर्मा की बातचीत हुई थी और हेड कोच ने उन्हें कहा था कि उन्हें विश्व कप 2027 के बारे में सोचने की जरूरत नही है वो खुलकर वर्तमान पर फोकस कर सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अब रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर टीम में शामिल करना चाहते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने बता दिया है कि अब वो उनसे आगे बढ़ चुके हैं और आगे उन्हें मौका नही दिया जाएग, रोहित शर्मा चाहें तो अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं या फिर लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के दौरान संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेलते हैं या फिर आईसीसी विश्व कप 2027 खेलने के लिए चयनकर्ताओं और मुख्य कोच से आगे बात करते हैं.

ALSO READ: Rohit Sharma के संन्यास पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा “सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा पर….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...