Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: वैभव का डेब्यू, संजू की छुट्टी, दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों को मौका!

IND vs ENG Team India Shreyas Iyer
IND vs ENG: वैभव का डेब्यू, संजू की छुट्टी, दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों को मौका!
News on WhatsAppJoin Now

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कल खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच ये दूसरा टी20 मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में बारिश की वजह से दूसरी पारी का खेल नही हो सका था और मैच को रद्द कर दिया गया था.

पहले पारी में भारतीय टीम (Team India) ने बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) एक बार फिर फ्लॉप रहे थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

वैभव का टीम इंडिया में डेब्यू संजू सैमसन की प्लेइंग 11 से छुट्टी

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहले टी20 मैच में संजू सैमसन फ्लॉप रहे हैं, पिछले 3 मैचों में संजू सैमसन के बल्ले से रन नही निकला है, ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करके उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दे सकती है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फैंस अभी भी उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब दूसरे टी20 मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है.

ऐसे में दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन और नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर खेलते नजर आ सकते हैं.

IND vs ENG: रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में जगह

पहले टी20 की पिच स्पिनरों की मददगार थी, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 3 स्पिनरों को मौका दिया था. इनमें अक्षर पटेल को बतौर आलराउंडर मौका दिया गया था, इसके अलावा रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में शामिल किया गया था. हालांकि अब दूसरे मैच की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होगी, ऐसे में रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती टीम के मुख्य स्पिनर हैं.

ऐसे में दूसरे टी20 में टीम इंडिया इन 2 बदलाव के साथ मैदान में उतरने वाली है. एक नजर डालते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में किन 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.

IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

ALSO READ: पहला टी20 मैच रद्द होने के बाद अब बदला दूसरे टी20 मैच का समय, अब रात 10 बजे नही बल्कि इतने बजे शुरू होगा दूसरा टी20

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...