Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत से नफरत रखने वाले हारिस रउफ के साथ बैठे नजर आए अश्विन, तस्वीर देखते ही भड़के भारतीय फैंस, लगाई फटकार

Ravichandran Ashwin and Haris Rauf
भारत से नफरत रखने वाले हारिस रउफ के साथ बैठे नजर आए अश्विन, तस्वीर देखते ही भड़के भारतीय फैंस, लगाई फटकार
News on WhatsAppJoin Now

Ravichandran Ashwin: अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांच पर है, लेकिन इसी बीच अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) भी खेला जा रहा है, इस मेजर लीग क्रिकेट में कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, इसी में भारत के महान खिलाड़ियों में से एक रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी शामिल हैं, अश्विन के अलावा इस लीग में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.

इसी दौरान भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 में विवादित इशारे करने वाले हारिस रउफ ने एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) उनकी बगल में बैठे नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अश्विन को ट्रोल कर रहे हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ी के बगल में उनका बैठना उन्हें पसंद नही आ रहा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा है विवाद, क्रिकेट में नो हैंडसेक है जारी

कश्मीर के पहलगाम में आम जनता पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था और उसके बाद जब एशिया कप 2025 में दोनों टीम पहली बार आमने-सामने थीं, तो दोनों ही देशों के बीच नो हैंडसेक की शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया. उसके बाद क्रिकेट के मैदान पर नो हैंडसेक जारी रहा और ये महिला टीम और अंडर-19 और इंडिया ए के मैचों में भी जारी रहा.

हालांकि कुछ समय पहले दुबई में हुए लीग में हरभजन सिंह भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडसेक करते नजर आए थे, उस मैच में हरभजन सिंह मैच प्रजेंटेटर थे, वहीं हाल ही में जय शाह ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले बतौर आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया था, उस दौरान ये दोनों भी ट्रोल हुए थे और अब अश्विन की तस्वीर आने के बाद बवाल मच गया है.

हारिस रउफ की तस्वीर में दिखे Ravichandran Ashwin

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हरिस रउफ (Haris Rauf) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेल रहे हैं. दोनों एक ही टीम में है और ऐसे में हारिस रउफ ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमे रविचंद्रन अश्विन उनके बगल में बैठे हुए उस तस्वीर में देखते नजर आ रहे हैं.

ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद जब हारिस रऊफ ने अश्विन के साथ तस्वीर शेयर की तो सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. हारिस रउफ पर भारतीय उस समय से ही काफी गुस्सा हैं, जब उसने लाइव मैच में भारतीय फैंस की तरफ 6-0 का इशारा किया था, आईसीसी ने इस वजह से इस खिलाड़ी पर फाइन भी लगाया था.

ALSO READ: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने किया एक मजबूत टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तान, 16 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले को मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...