Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने किया एक मजबूत टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तान, 16 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले को मौका

IND vs ENG Team India BCCI England Team Harry Brook
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने किया एक मजबूत टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तान, 16 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले को मौका
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय आयरलैंड (Ireland Cricket Team) दौरे पर है, जहां भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, इस टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड (England Cricket Team) का दौरा करना है, जहां भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, वहीं उसके बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने एक मजबूत टीम का ऐलान किया है. इंग्लैंड ने अपनी टीम में उस खिलाड़ी को भी मौका दिया है, जिसने सिर्फ 16 साल की उम्र में इतिहास रच दिया था.

Team India में वैभव तो इंग्लैंड टीम में जेम्स कोल्स को मौका

भारतीय टीम (Team India) ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में पहली बार मौका मिला है, जबकि इंग्लैंड ने 16 साल 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले जेम्स कोल्स को टीम में जगह दी है.

जेम्स कोल्स अब 22 साल के हैं और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में आकर बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए भी जाने जाते हैं, उन्होंने अब तक 71 टी20 मैचों में 1373 रन बना चुके हैं, जबकि उनके नाम 53 विकेट भी दर्ज हैं. कोल्स के अलावा जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की भी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. ये तीनों खिलाड़ी इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं थे.

इंग्लैंड के 2 सबसे घातक गेंदबाज हुए Team India के खिलाफ सीरीज से पहले चोटिल

इंग्लैंड की टीम के 2 सबसे घातक खिलाड़ी भारत (Team India) के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं. इंग्लैंड के सबसे घातक गेंदबाज ब्रायडन कार्स काफी लंबे समय से चोटिल हैं और इसी वजह से उन्होंने आईपीएल 2026 में भी नही खेला था, उनके अलावा आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे जैमी ओवर्टन भी चोटिल हो गए हैं और वो अब टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे.

इन दोनों गेंदबाजों के जगह पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोनी बेकर और साकिब महमूद जैसे तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है, ये दोनों ही गेंदबाज भारत के सामने पहली बार खेलते नजर आने वाले हैं.

Team India के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.

ALSO READ: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, चोट की वजह से 6 खिलाड़ी बाहर, ये रहा स्क्वाड

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...