भारतीय टीम (Team India) इस समय आयरलैंड (Ireland Cricket Team) दौरे पर है, जहां भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच पहला टी20 मैच 26 जून को तो वहीं दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया था और इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपी गई है.
भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच होने वाली इस सीरीज के लिए भारत के बाद अब आयरलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. आयरलैंड ने अपने टीम की कमान 29 वर्षीय आयरिश स्टार खिलाड़ी लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) को सौंपी है.
IND vs IRE: भारत के खिलाफ आयरलैंड की कप्तानी करेंगे लॉर्कन टकर
आयरलैंड ने इस सीरीज के लिए पहली बार लोर्कन टकर को टीम की कमान सौंपी है. आयरलैंड ने अपनी टीम में पहली बार मैथ्यू होलार्ड और जय मूंड्रा को शामिल किया गया है. इसके अलावा रूबेन विल्सन, जो टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, वह भी पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है, टीम के 6 खिलाड़ी चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नही होंगे. आयरलैंड के चोटिल खिलाड़ियों में जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडायर (रेक्टस मसल टियर), पॉल स्टर्लिंग (काफ मसल इंजरी), कर्टिस कैंपर (हैंड फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (कम्प्लीट एसीएल टियर) और जॉर्डन नील (कंधे और पैर की चोट) शामिल हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ काफी अहम जिम्मेदारी होगी.
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून 2026 को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा. वहीं दूसरा टी20 मैच 28 जून 2026 को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
IND vs IRE: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम
लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
