Ishan Kishan: भारतीय टीम (Team India) बीते कुछ समय से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसमें भारतीय टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल कर ली है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने काफी कमाल की पारी खेली थी, लेकिन इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
दूसरे वनडे मैच में भारत के लिए 125 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले ईशान किशन चोटिल हो गए हैं, ऐसे में आसार दिख रहे हैं कि वह अगले मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नही होंगे। तो टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का विचार बना रहे हैं, तो आइए आपको भी बताते हैं कि ईशान किशन (Ishan Kishan) की गैर मौजूदगी में कौन सा खिलाड़ी उनका स्थान लेगा।
दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए Ishan Kishan
दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में जब 39वें ओवर में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपना ओवर डाल रहे थे, तो इस दौरान रहमत शाह का कैच पकड़ने के चक्कर में ईशान किशन (Ishan Kishan) खुद को चोटिल कर बैठे। इस दौरान कैमरे में ईशान किशन कहराते हुए नजर आए।
हालकिं ईशान किशन कि इस इंजरी के बारे में अभी तक BCCI के द्वारा किसी तरह का अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन उसके चोट और दर्द को देखते हुए इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड उन्हें आखिरी मुकाबले में आराम करने के लिए बोल सकती है और उनकी स्थान पर प्लेइंग 11 में नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है।
ईशान किशन ने दूसरे वनडे में जड़ा था शानदार शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों कि वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे इस दौरान खिलाड़ी ने 79 गेंदों में अपने बल्ले से 125 रन बटोरे, इस पारी में खिलाड़ी ने 14 चौके और 7 छक्के भी जड़े।
ईशान किशन की यह केवल एक बेहतरीन पारी ही नहीं थी, बल्कि इस पारी से उन्होंने MS धोनी और KL राहुल की रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बनकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया।
तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
आफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रोहित शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर्शदीप सिंह, हार्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।
