भारतीय टीम (Team India) मौजदू समय में अफागानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है, यह सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस सीरीज के 2 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) को 170 रनों से हराया था। अब इस सीरीज का अगला और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाने वाला है, जिसके लिए दोनों ही टीमें बेहतरीन तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले को टीम इंडिया (Team India) जीतने की पूरी कोशिश करेगी, जिससे कि उन्हें क्लीन स्वीप किया जा सके, लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के दो खिलाड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल हाल में यह खबर सामने आई है कि आखिरी इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम के हेड कोच दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
तीसरे वनडे से कोच गंभीर दिखाएंगे इन 3 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के 2 मुकाबलों में भारतीय टीम (Team India) ने जीत हासिल कर ली है, अब टीम को हेड कोच यही चाहेंगे कि वह इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करें और अफगानिस्तान को 3-0 से हरा सकें। इसलिए गौतम गंभीर आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, पिछले मुकाबले में खराब प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
खबर सामने आ रही है कि आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टीम से बाहर किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दोनों ही खिलाड़ी सीरीज के पहले मुकाबले में बाहर थे, लेकिन दूसरे मैच में इन्हें गंभीर ने खेलने का मौका दिया था, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसलिए आखिरी मुकाबले में इन्हें आराम दिया जा सकता है।
यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव ने किया था निराश
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) का चुना किया गया था तो टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने यशस्वी जायसवाल को टीम में नहीं चुना था, जायसवाल के स्थान पर विराट कोहली टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी इंजरी के कारण इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए और उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम में स्थान मिला।
लेकिन जायसवाल ने वैसा प्रदर्शन नहीं दिखाया जैसा कि टीम को चाहिए था। दूसरे मुकाबले में जायसवाल केवल 9 गेंद पर 4 रन बना कर ही पावेलियन वापस लौट गए। वहीं कुलदीप यादव ने दूसरे मैच में कुल 10 ओवर डाले, लेकिन अफगानिस्तान के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए।
नितीश कुमार रेड्डी की होगी वापसी
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जाने वाला है, इस सीरीज के लिए टीम में यशस्वी जायवाल के स्थान पर भारतीय टीम (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ऑलराउंडर खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को खेलने का मौका दे सकते हैं।
पहले मैच में नितीश कुमार रेड्डी का प्रदर्शन अच्छा देखने को मिला था, लेकिन दूसरे मैच में वह अपने जांघ के दर्द के कारण स्क्वॉड का हिस्सान नहीं बन पाए थे, लेकिन आखिरी मुकाबले में एक बार फिर से उनकी टीम इंडिया (Team India) में वापसी होगी। इसी के साथ ही कुलदीप यादव के स्थान पर प्लेइंग 11 में हर्ष दुबे को मौका दिया जा सकता है।
