Posted inक्रिकेट, न्यूज

154 रन बनाने के बाद शुभमन गिल ने किया खुलासा कहा “मै दोहरा शतक लगा सकता था, लेकिन उसकी वजह से…

Shubman Gill Post Match IND vs AFG
154 रन बनाने के बाद शुभमन गिल ने किया खुलासा कहा "मै दोहरा शतक लगा सकता था, लेकिन उसकी वजह से...
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: भारतीय टीम (Team India) इस समय अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी कर रही है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, ई दौरान टीम इंडिया ने 194 रनों के लक्ष्य का पीछा शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्द्धशतक की बदौलत किया था. वहीं अब भारतीय टीम ने दूसरा मैच लखनऊ में खेला, इस दौरान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए.

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवरों में सिर्फ 232 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 170 रनों से जीता. इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 154 रन बनाए, शुभमन गिल अपना दोहरा शतक जड़ने से चूक गए, मैच जीतने के बाद उन्होंने इस बारे में बात की है.

Shubman Gill ने बताया किस वजह से दोहरा शतक से चूक गये

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 154 रनों की पारी खेलने के बाद कप्तानी नही की. वो मैदान से अधिकतर समय दूर रहे, जिसके बाद जब उनसे उनके फिटनेस को लेकर सवाल किया गया तो भारतीय कप्तान ने कहा कि

“थोड़ी तकलीफ़ है, बाहर जाने पर बहुत ऐंठन (cramps) हुई, लेकिन बहुत गर्मी थी और मैंने लगभग 40-45 ओवर तक बैटिंग की, इसलिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऐंठन हो रही थी, लेकिन अब काफ़ी बेहतर है.”

वहीं जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि बल्लेबाजी के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था, इस सवाल का जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“सच कहूँ तो, मैं काफ़ी अच्छी स्थिति में हूँ. गेंद ठीक वहीं जा रही है जहाँ मैं चाहता हूँ और पहली गेंद से ही मुझे बहुत आत्मविश्वास महसूस हो रहा है. इस मैच में, बल्कि पूरी सीरीज़ में, मेरा एक लक्ष्य था कि मैं क्रीज़ पर टिकूँ, मैच फ़िनिश करूँ और 40-45 ओवर तक बैटिंग करके वह आदत बनाऊँ; जब भी मुझे अच्छी शुरुआत मिले, मैं उसे बड़ी पारी में बदलना चाहता हूँ.”

Shubman Gill ने कहा व्यक्तिगत स्कोर से टीम का स्कोर ज्यादा महत्वपूर्ण

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद अपने 200 रनों के व्यक्तिगत स्कोर बनाने को लेकर कहा कि

“हाँ, मैं सोच रहा था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे अपने शॉट्स खेलते रहना होगा और 430, 440, 450 का स्कोर दिमाग में रखना होगा। हाँ, मुझे सच में लगता है कि मैंने उसे (रिवर्स स्वीप) इतना अच्छा खेला कि वह डीप कवर की तरफ़ चला गया.”

भारतीय टीम ने टॉस गंवा दिया था, जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल से टॉस हारना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“ऐसा नहीं है. अगर आप पहले बॉलिंग भी करते, तो मुझे लगता है कि विकेट काफ़ी हद तक वैसा ही रहता. अगर हमें 310-320 का टारगेट मिलता, तो हमारे लिए उसे चेज़ करना अच्छा होता और हमारे बैटिंग ग्रुप पर एक अच्छा दबाव बनता.”

डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों और टीम के बाकी खिलाड़ियों के बारे में कप्तान गिल ने कहा कि,

“मुझे लगता है कि वे सभी बहुत अच्छी स्थिति में हैं. जिस तरह से हमारे तेज़ गेंदबाज़ इस गर्मी में और इन विकेटों पर बॉलिंग कर रहे हैं, उस रफ़्तार के साथ लगातार सही जगह पर गेंद पटकना आसान नहीं है. इसलिए मैं उससे बहुत खुश हूँ.”

ALSO READ: Women’s T20 World Cup के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका पीछे, इन 2 टीमों का खत्म हुआ सफर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...