Posted inक्रिकेट, न्यूज

Women’s T20 World Cup के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका पीछे, इन 2 टीमों का खत्म हुआ सफर

Women’s T20 World Cup 2026 Points Table
Women’s T20 World Cup के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका पीछे, इन 2 टीमों का खत्म हुआ सफर
News on WhatsAppJoin Now

Women’s T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इस बार इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही है. भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद शानदार रहा है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम अब तक अपने 2-2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना दबदबा कायम रखीं हुईं हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (Women’s T20 World Cup 2026) के अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम अब तक 1 भी मैच नही जीत सकीं हैं. इन दोनों ही टीमों का सफर लगभग खत्म हो चूका है. आइए जानते हैं आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पॉइंट्स टेबल (Women’s T20 World Cup 2026 Points Table) कैसे दिख रहा है.

Women’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट
1 भारत 2 2 0 0 +3.975
2 ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 +3.875
3 साउथ अफ्रीका 2 1 1 0 -1.097
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 -1.790
5 पाकिस्तान 2 0 2 0 -2.263
6 नीदरलैंड्स 2 0 2 0 -2.611

Women’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट नेट रन रेट
1 इंग्लैंड 2 2 0 0 +2.763
2 स्कॉटलैंड 1 1 0 0 +2.000
3 वेस्टइंडीज 1 1 0 0 +0.118
4 श्रीलंका 2 1 1 0 -2.040
5 न्यूजीलैंड 2 0 2 0 -0.200
6 आयरलैंड 2 0 2 0 -1.492

कब और किस टीम से होगा भारतीय टीम का अगला मैच?

भारतीय टीम के अब बाकी के मुकाबले काफी मजबूत टीमों से होने हैं. भारतीय टीम के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम के अलावा नीदरलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं. भारतीय टीम अब तक नीदरलैंड और पाकिस्तान को शिकस्त दी है. अब टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम से होना है.

भारतीय टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से 21 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला है. टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं साउथ अफ्रीका का लक्ष्य जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना होगा.

ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, टीम की सबसे घातक आलराउंडर हुई चोटिल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...