Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: शुभमन गिल ने टॉस जीतते ही बदल दी अपनी टीम, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका

IND vs AFG Team India Toss 1st ODI
IND vs AFG: शुभमन गिल ने टॉस जीतते ही बदल दी अपनी टीम, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आज धर्मशाला में 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे खेला जाना था, जिसका टॉस दोपहर 1 बजे होना था. हालांकि बारिश की वजह से भारत और अफगानिस्तान का ये मैच देरी से शुरू हो रहा है.

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच पहले वनडे मैच का टॉस शाम को 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ है और मैच शाम को 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच सिर्फ 25-25 ओवर का होगा.

IND vs AFG: भारत न जीता टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और हशमतुल्लाह शहीदी टॉस के लिए आए, शुभमन गिल ने टॉस का सिक्का उछाला जो भारत के पक्ष में गिरा और शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया ने एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है.

वहीं टॉस जीतते ही भारतीय कप्तान ने विराट कोहली की जगह ईशान किशन को मौका दिया है, वहीं ये भी बताया कि कौन से 3 खिलाड़ी टीम इंडिया से पहले वनडे मैच में बाहर रहने वाले हैं.

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कही ये बात

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के वक्त अपनी प्लेइंग 11 को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि

“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. आसमान में थोड़े बादल हैं, इसलिए गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है. पिच अच्छी लग रही है, बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी विकेट है, लेकिन शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिल सकती है. मकसद अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़माना है, ताकि पता चल सके कि हमारे लिए क्या काम करता है. वर्ल्ड कप से पहले हम लगभग 15-20 वनडे मैच खेल रहे हैं, इसलिए नई चीज़ें आज़माने का मौका है. हम दो नए खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं. जायसवाल, प्रिंस और कुलदीप को टीम में जगह नहीं मिली है.”

IND vs AFG वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने भी मचाई तबाही, सिर्फ 83 गेंदों में खेली तूफानी शतकीय पारी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...