Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने भी मचाई तबाही, सिर्फ 83 गेंदों में खेली तूफानी शतकीय पारी

Vaibhav Sooryavanshi brother Ashirvad Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने भी मचाई तबाही, सिर्फ 83 गेंदों में खेली तूफानी शतकीय पारी
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) की नई सेंसेशन बने वैभव सूर्यवंशी अब जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया की टी20 टीम में शामिल किया गया है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे और ऑरेंज कैप के साथ 5 अवार्ड अपने नाम किया था. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था.

अब वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने भी टीम इंडिया के लिए खेलने की दस्तक दे दी है. इस वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी (Ashirvad Sooryavanshi) ने स्थानीय स्तर पर समस्तीपुर के एक मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ा है. इसकी जानकारी उनके बड़े भाई उज्ज्वल ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है.

Vaibhav Sooryavanshi के बाद अब आशीर्वाद ने भी मचाई तबाही

भारतीय टीम के भविष्य के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय टीम इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वो श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं, इसके बाद से उन्हें सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए जाना है. वहीं एशियन गेम्स 2026 की टीम में भी उन्हें जगह दी गई है.

अब वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने भी लोकल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. बिहार के समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय मैच में आशीर्वाद ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 103 रन बनाए. अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया. इसके चलते उनकी बल्लेबाजी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है.

Vaibhav Sooryavanshi के बड़े भाई और पिता ने दी जानकारी

आशीर्वाद के इस शतक वाले मैच का स्कोरकार्ड उनके बड़े भाई उज्ज्वल ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके करियर का पहला शतक है. उनकी इस सफलता पर पिता संजीव ने फेसबुक पर लिखा कि मेरे छोटे बेटे ने प्रैक्टिस मैच में पहला शतक लगाया है और आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.

वहीं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड दौरे पर पहले ही टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है. ये खिलाड़ी अभी श्रीलंका में है, जहां पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 14 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया था, वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली.

ALSO READ: रोहित-गिल ओपनर, प्रिंस यादव को डेब्यू, विराट और हार्दिक की जगह इन 2 को मौका, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...