Team India Playing XI: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच कल से 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) चोट की वजह से तीनो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं. इन दोनों की जगह किसे मौका मिलेगा ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.
हालांकि भारतीय टीम (Team India) के पूर्व खिलाड़ी और ओपनर बल्लेबाज रहे आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग 11 का चयन किया है. आइए जानते हैं कि आकाश चोपड़ा ने किन 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की जगह इन 2 खिलाड़ियों को Team India में मौका
आकाश चोपड़ा ने भारत की जिस प्लेइंग 11 का चयन किया है, उसमे विराट कोहली की जगह ईशान किशन को प्लेइंग 11 में जगह दी है, वहीं हार्दिक पंड्या की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया है. नीतीश कुमार रेड्डी को टीम मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रही है, इसी वजह से कुछ खास प्रदर्शन न होने के बावजूद भी उन्हें लगातार मौका मिल रहा है.
वहीं विराट कोहली की जगह बीसीसीआई ने यशस्वी जायसवाल को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है, लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी की वजह से यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल है, इसी वजह से आकाश चोपड़ा ने ईशान किशन को नंबर 3 पर जगह दी है.
इसके अलावा नंबर 4 पर आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर और नंबर 5 पर केएल राहुल को मौका दिया है. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने प्रिंस यादव को डेब्यू के लिए चुना है, मोहम्मद सिराज की अनुपस्थिति में वो प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी की कमान संभालते नजर आने वाले हैं, वहीं बतौर स्पिनर टीम में कुलदीप यादव के साथ आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
