Posted inक्रिकेट, न्यूज

विराट कोहली की जगह कौन होगा नंबर 3 पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया नाम

Morne Morkel Virat Kohli Team India
विराट कोहली की जगह कौन होगा नंबर 3 पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा? गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया नाम
News on WhatsAppJoin Now

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच कल से 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना है. इस वनडे मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस बना हुआ है. विराट कोहली (Virat Kohli) के चोटिल होकर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद अब ये सवाल बना हुआ है कि प्लेइंग 11 में कौन उनकी जगह लेगा.

अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और बताया कि कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग 11 में चोटिल विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह लेगा, इस दौरान उन्होंने 3 नाम लिए हैं.

मोर्ने मोर्कल ने बताया कौन लेगा टीम इंडिया में Virat Kohli की जगह

धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने विराट कोहली के विकल्प को लेकर कहा कि

“विराट का नहीं होना हमें काफी खलने वाला है, क्योंकि वह टीम के मिडिल ऑर्डर की जान है. सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उसे पता होता है कि गेम को कैसे चलाना है, लेकिन हम इंजरी को कंट्रोल नहीं कर सकते. अब वह नहीं हैं तो बाकी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका है. देखते हैं कि उनके रोल को कौन पूरा कर सकता है.”

मोर्ने मोर्कल ने 3 युवा खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा कि

“इस रेस में ईशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है. आने वाले वनडे मैचों में हम खिलाड़ियों को मौका देंगे और देखेंगे कि कौन किस स्थान पर फिट बैठता है.”

1 साल में खाली होने वाली है विराट कोहली की जगह

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) अभी हाल ही में आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 का फाइनल खेलते नजर आए थे, इस दौरान वो चोटिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल का खिताब जीताया. हालांकि आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से चोटिल हो गए और अब पुरे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं.

हालांकि विराट कोहली आईसीसी विश्व कप 2027 के बाद वनडे फ़ॉर्मेट से भी संन्यास लेने वाले हैं, ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगले 1 साल में कौन उनकी जगह लेगा. बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट इन 1 सालों में ही विराट कोहली का रिप्लेसमेंट तैयार करेगी.

ALSO READ: केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला पोस्ट, लिखा “तुम्हारे खिलाफ खेलना….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...