न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज और फैब-4 का हिस्सा रहे केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है. न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी केन विलियमसन के संन्यास से पूरा क्रिकेट जगत मायूस है. केन विलियमसन ने 2008 में अंडर-19 विश्व कप से पहली बार क्रिकेट की दुनिया में कदम, जिसे विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था.
तब से ही विराट कोहली (Virat Kohli) और केन विलियमसन (Kane Williamson) एक दूसरे के काफी करीबी दोस्त रहे हैं. विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, वहीं टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जबकि 2027 विश्व कप के बाद वनडे फ़ॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे. हालांकि उनके करीबी दोस्त केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिससे सभी हैरान रह गए.
विराट कोहली ने Kane Williamson के लिए कही ये दिल जीतने वाली बात
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने करीबी दोस्त केन विलियमसन (Kane Williamson) के संन्यास लेने पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है. विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि
“क्रिकेट के इतने सालों में एक विरोधी खिलाड़ी बेहतरीन दोस्त बन गया. इतने सालों तक तुम्हें बैटिंग करते देखना और तुम्हारे खिलाफ खेलना बहुत अच्छा लगा. लेकिन इससे भी ज्यादा खास हमारी दोस्ती रही, जो हम दोनों को एक जैसा नजरिया देती है. जब भी हम बात करते हैं या फिर मिलते हैं तो यह एक स्पेशल पल होता है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखता हूं. तुमने अपना काम कर दिया है और अब तुम इसे एंजॉय करो और इसके हकदार भी हो. बहुत बढ़िया दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है.”
From an opponent to a friend over the years. It’s been a pleasure watching you bat and compete against you over so many years but more than that I value our friendship and shared perspectives on the game and beyond. I continue to cherish every time we speak or meet. Wishing you…
— Virat Kohli (@imVkohli) June 12, 2026
Kane Williamson के आंकड़े हैं बेहद शानदार
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट मैचों में 9,515 रन, 175 वनडे मैचों में 7,256 रन और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,575 रन बनाए हैं. यानी वह 10 हजार टेस्ट रन के आंकड़े से करीब 500 रन दूर रह गए.
