Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच हुई बड़ी लड़ाई, जानिए क्यों दोनों ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, ये है अंदर की बात

Suryakumar Yadav vs Hardik Pandya
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच हुई बड़ी लड़ाई, जानिए क्यों दोनों ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, ये है अंदर की बात
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav vs Hardik Pandya: भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए विश्व कप जीतने के बाद से ही कुछ भी सही नही हो रहा है. पहले आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनके बल्ले से रन नही निकले, वहीं उसके बाद न सिर्फ उनकी टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी छिनी गई, बल्कि टीम इंडिया से भी बाहर किया गया.

अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav0 को लेकर एक और खबर आ रही है, सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पंड्या को अनफ़ॉलो कर दिया है, इसके साथ ही मुंबई से जुड़े सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच बड़ी लड़ाई हुई है.

ये हैं वो 4 कारण जिसकी वजह से Suryakumar Yadav और हार्दिक पंड्या में हुई लड़ाई

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या (Suryakumar Yadav and Hardik Pandya) के बीच मैदान पर कोई सीधी शारीरिक लड़ाई नहीं हुई है, बल्कि हाल ही में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर दोनों के बीच गंभीर मनमुटाव (Rift) की खबरें सामने आई हैं.

यह विवाद तब और गहरा गया जब जून 2026 में दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और सूर्यकुमार ने अपने अकाउंट से मुंबई इंडियंस से जुड़े कई पोस्ट हटा दिए.

1.मुंबई इंडियंस की कप्तानी का विवाद

लीडरशिप को लेकर खींचतान: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के भीतर कप्तानी को लेकर आंतरिक कलह मच गई. क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव भारत को टी20 विश्व कप जिताने के बाद खुद को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते देखना चाहते थे.

मैनेजमेंट का फैसला: खबरें हैं कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाने के बाद सूर्यकुमार की जगह युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को कमान सौंपने पर विचार कर रही है, जिससे सूर्यकुमार नाराज बताए जा रहे हैं.

2.इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाना

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में कप्तान हार्दिक पंड्या और मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में इस्तेमाल किया था.

एक विश्व कप विजेता कप्तान को प्लेइंग इलेवन में पूरी जगह न देकर केवल बल्लेबाजी के लिए इस्तेमाल करने के फैसले से प्रशंसक और खुद सूर्या असहज थे.

3. पुराना कप्तानी विवाद (2024 से शुरुआत)

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्तों में खटास साल 2024 से ही चली आ रही है. भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के लिए जब आंतरिक वोटिंग हुई थी, तब एक सीनियर भारतीय खिलाड़ी ने हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव का समर्थन किया था, जिसके बाद सूर्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया और हार्दिक का सपना टूट गया था. तब से ड्रेसिंग रूम में दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे.

4.टीम इंडिया से ड्रॉप होना और कप्तानी जाना

हाल ही में सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई और उन्हें इंग्लैंड व आयरलैंड दौरे की टीम से भी बाहर कर दिया गया.

क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के भीतर चल रही इस राजनीति और कप्तानी के फेरबदल के कारण ही सूर्या का गुस्सा मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पंड्या पर फूटा है, जिसके बाद उन्होंने टीम छोड़ने तक के संकेत दे दिए हैं.

ALSO READ: फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग का जिम्मा, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...