भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) दौरे पर है. इस दौरान भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच इस त्रिकोणीय सीरीज में 2-2 मैच खेले जाने हैं, इस दौरान टॉप 2 की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 8 रनों से जीत हासिल की.
वहीं अब दूसरा मैच कल सुबह भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच के लिए जानिए टीम इंडिया (Team India) किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने वाली है.
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह करेंगे Team India के लिए पारी की शुरुआत
भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ही पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया था. श्रीलंका के खिलाफ वैभव ने जहां 14 रन बनाए, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 2 रन बनाए थे, हालांकि एक बार फिर ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं.
वहीं नंबर 3 पर एक बार फिर प्रियांश आर्या नजर आने वाले हैं. प्रियांश आर्या ने पिछले मैच मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उसे बड़ी पारी में नही बदल सके थे. हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ उनके पास ऐसा करने का बड़ा मौका होगा. वहीं पिछले मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा के जिम्मे एक बार फिर अगले मैच में जीत हासिल करने की जिम्मेदारी होगी.
आलराउंडर से भरी हुई है Team India
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में टीम इंडिया (Team India) में आलराउंडर खिलाड़ियो की कमी नही होगी. टीम में आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो गेंदबाजी के अलावा रनों का अंबार लगाने में भी माहिर हैं. वहीं पिछले मैच में टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे अंशुल कंबोज और अरशद खान के पास एक बार फिर टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी की कमान होगी. वहीं विप्रज निगम भी बल्ले के अलावा गेंद से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विप्रज निगम.
