भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हो चूका है. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच इस सीरीज का आगाज 13 जून से हो रहा है, लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के लिए कुछ बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं.
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया को 1 नही बल्कि 3 झटके लगे हैं और 3 के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी हुए वनडे सीरीज से बाहर
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल के बीच ही टीम का ऐलान कर दिया था, उस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया गया था. वहीं जिन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, उन खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ी भी चोटिल हो गए हैं. इसके साथ ही ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं.
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को आईपीएल 2026 फाइनल (IPL 2026 Final) के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से ये खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गया है और बीसीसीआई ने उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को बतौर रिप्लेसमेंट टीम इंडिया में शामिल किया है.
🚨 BIG BLOW FOR INDIA 🚨
Hardik Pandya is set to miss the ODI series vs Afghanistan due to a Leg Sprain. [Pratyush Raj from TOI] pic.twitter.com/RYK1d6GKdk
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 10, 2026
वहीं अब इस लिस्ट में तीसरा नाम भी जुड़ गया है और ये नाम है, भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का, जो आईपीएल के बीच चोटिल हुए थे, लेकिन इस वनडे सीरीज से पहले अपनी फिटनेस हासिल कर ली थी और टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज खेलने को पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये खिलाड़ी एक बार फिर चोटिल हो गया है और ये चोट पिछली चोट नही बल्कि नई चोट है और उसकी वजह से हार्दिक 3 हफ्ते के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं.
IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
| पहला वनडे | 13 जून (शनिवार) | धर्मशाला |
| दूसरा वनडे | 17 जून (बुधवार) | लखनऊ |
| तीसरा वनडे | 20 जून (शनिवार) | चेन्नई |
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
