Posted inक्रिकेट, न्यूज

मुंबई टी20 लीग में बुरी तरह फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, 5 में से सिर्फ 1 मैच जीत सकी टीम, कप्तानी पर उठा सवाल

Suryakumar Yadav T20 Mumbai League
मुंबई टी20 लीग में बुरी तरह फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, 5 में से सिर्फ 1 मैच जीत सकी टीम, कप्तानी पर उठा सवाल
News on WhatsAppJoin Now

भारत (Team India) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब न तो टीम इंडिया का हिस्सा हैं और न ही उनके पास भारतीय टीम की कमान है. भारतीय टीम के कप्तान का आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन उनके टीम से बाहर होने की वजह बना. भारतीय टीम की कप्तानी जाने और स्क्वाड से निकाले जाने के बाद सूर्यकुमार यादव वर्तमान में T20 मुंबई 2026 लीग में खेल रहे हैं और ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की कप्तानी कर रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन T20 मुंबई 2026 लीग (T20 Mumbai League) में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और उनकी टीम अब इस टूर्नामेंट में आगे की रेस से बाहर हो चुकी है.

Suryakumar Yadav हुए अंतिम मैच में बुरी तरह से फ्लॉप

भारतीय टीम से निकाले जाने और आईपीएल 2026 में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने T20 मुंबई 2026 लीग के पिछले 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अंतिम मैच में एक बार फिर उनका बल्ला खामोश रहा और सूर्यकुमार यादव की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

T20 मुंबई 2026 के 18वें मैच में ईगल थाणे स्ट्राइकर्स और ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की ईगल थाणे स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 172 रन बनाए. जवाब में ट्रायम्फ्स नाइट्स टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 16 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद सूर्या पारी को बड़ा नहीं बना पाए. उनकी टीम 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और स्ट्राइकर्स ने 24 रन से मैच जीता.

बल्ले से रहा सूर्यकुमार यादव का बेहतर प्रदर्शन, लेकिन कप्तानी में फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का प्रदर्शन इस टी20 लीग में बतौर कप्तान तो बेहद खराब रहा, लेकिन बतौर बल्लेबाज उनका यह सीजन अच्छा रहा. सूर्यकुमार यादव ने 5 मैचों में हिस्सा लिया और 40.75 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव की सबसे खास पारी मराठा रॉयल्स के खिलाफ आई, जब उन्होंने 36 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली.

हालांकि बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE ने 5 मैचों में सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल कर सकी और 4 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा, इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ये टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

ALSO READ: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोटिल होकर हुआ पुरे सीरीज से बाहर!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...