आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब खत्म हो चूका है और अब भारतीय टीम (Team India) को 6 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ी ने अचानक से ही संन्यास का ऐलान कर दिया है.
इस भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma) का भी नाम लिया है. आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी और भारत (Team India) के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में क्या कहा है.
केएस भरत ने किया संन्यास का ऐलान
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी को बतौर विकेटकीपर कई बार टीम इंडिया में मौका मिला, लेकिन खेलने का मौका सिर्फ 9 मैचों में ही मिला. केएस भरत ने सिर्फ 32 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है.
केएस भरत को काफी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) से दूर रखा जा रहा था. श्रीकर भरत, रोहित शर्मा के कप्तानी और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के कोचिंग टेस्ट डेब्यू किया था. ऐसे में इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते वक्त विराट कोहली और रोहित शर्मा का धन्यवाद किया है.
Team India के दिग्गज खिलाड़ी विराट और रोहित के लिए कही ये बात
केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. केएस भरत ने स पोस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए पोस्ट लिख कर धनयवाद किया है. उन्होंने लिखा है कि
“मैं बेहद गर्व और कृतज्ञता के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान करता हूँ. देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. यह सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन भारत के लिए टेस्ट जर्सी पहनना हर एक पल के योग्य था.”
अपनी इस पोस्ट में उन्होंने आगे उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके तहत टेस्ट डेब्यू करना अनमोल था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले दिनों को याद करते हुए उन्होंने विराट कोहली का भी धन्यवाद किया , जिन्होंने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पहला बड़ा मौका दिया था.
ALSO READ: रजत पाटीदार नही ये खिलाड़ी लेगा टीम इंडिया में चोटिल विराट कोहली की जगह, अजीत अगरकर की है पहली पसंद
