Posted inक्रिकेट, न्यूज

विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? इस युवा खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

Rohit Sharma Team India Virat Kohli
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? इस युवा खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत
News on WhatsAppJoin Now

Rohit Sharma: भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 6 जून से 1 मैच की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने 2 हफ्ते पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) को आईसीसी विश्व कप 2027 को ध्यान में रखकर मौका दिया गया था, लेकिन चोट की वजह से विराट कोहली बाहर हो गए हैं.

भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है, विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. अगर रोहित शर्मा बाहर होते हैं, तो एक युवा खिलाड़ी की किस्मत चमक सकती है.

Rohit Sharma चोट की वजह से हो सकते हैं बाहर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आईपीएल 2026 (IPL 20260 के दौरान चोट लगी थी, जिसके वजह से उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कई मैच मिस किए थे. रोहित शर्मा अभी पूरी तरह से फिट नही हुए हैं. रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे. उनको टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई, जिसके बाद वो कई मैचों से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज के तौर पर फ्रेंचाइजी के लिए टूर्नामेंट में वापसी तो की थी, लेकिन फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतर रहे थे.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नही हुआ है. रोहित शर्मा को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है, तो हिटमैन को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा और सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभी तक वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फिटनेस क्लीयरेंस के लिए नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में रोहित शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं. हालांकि भारतीय टीम को पहला वनडे मैच 13 जून को खेलना है, उसके पहले रोहित शर्मा के पास लगभग 1 हफ्ते का समय शेष है.

रोहित शर्मा हुए बाहर तो यशस्वी का ओपन करना तय

रोहित शर्मा Rohit Sharma) अगर फिटनेस की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नही खेलते हैं, तो उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. यशस्वी जायसवाल ने अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका क खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले वनडे सीरीज खेली थी और इस दौरान उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली थी.

यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में तो शानदार रहा है, लेकिन वनडे में उन्हें अभी समय लगेगा. यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 4 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 171 रन बनाए हैं. अगर हिटमैन की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिलता है, तो ये उनके करियर और भारत के भविष्य के लिए बेहतर होगा.

ALSO READ: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, धोनी के इन 2 धुरंधरो ने पेश की किंग की जगह लेने की दावेदारी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...