आईपीएल 2026 फाइनल (IPL 2026 Final) के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से चोटिल हुए विराट कोहली (Virat Kohli) अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली के वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद अभी तक बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नही किया है. हालांकि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयनसमिति जल्द ही रिप्लेसमेंट का ऐलान करने वाली है.
विराट कोहली (Virat Kohli) के रिप्लेसमेंट के रूप में 3 खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे है. इस लिस्ट में 2 खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के हैं, जबकि 1 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से है.
Virat Kohli की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
विराट कोहली (Virat Kohli) के रिप्लेसमेंट की बात करें तो इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम सबसे आगे है. संजू सैमसन नंबर 3 के सबसे अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं, मौजूदा समय में वो बतौर ओपनर टी20 फ़ॉर्मेट में धमाल मचा रहे हैं. संजू सैमसन ने भारत के लिए अंतिम वनडे मैच 2023 में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में खेला था. संजू सैमसन (Sanju Samson), भारत के लिए अब तक 16 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं.
इस लिस्ट में दूसरा नाम तिलक वर्मा (Tilak Varma) का है, तिलक वर्मा ने अभी हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेला था, लेकिन उसके बाद से टीम इंडिया से दूर हैं. तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए 5 मैचों की 4 पारियों में 68 रन बनाए हैं.
वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) के रिप्लेसमेंट के तौर पर तीसरा और अंतिम नाम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का है. ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 के सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 में इस खिलाड़ी ने अंतिम बार भारत के लिए वनडे मैच खेला था. इस दौरान उनके बल्ले से शतक निकला था. ऋतुराज गायकवाड़ के नाम 9 वनडे मैचों में 228 रन दर्ज हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
| पहला वनडे | 13 जून | धर्मशाला |
| दूसरे वनडे | 17 जून | लखनऊ |
| तीसरा वनडे | 20 जून | चेन्नई |
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पंड्या.
