Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL 202) के बाद अब भारतीय टीम (Team India) को अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चूका था. विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोनों को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था.
हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है, भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) को उनके जगह दूसरे खिलाड़ी की जरूरत है.
हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से Virat Kohli बाहर
विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए 16 मैच खेले, इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से रनों का अंबार लगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी ने सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया और 70 से अधिक रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई.
हालांकि अब रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी, जब उन्होंने RCB को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी, जिससे टीम ने लगातार दूसरी बार ख़िताब जीता था.
आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 16 मैचों में कुल 675 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा. वह फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.
रजत पाटीदार हो सकते हैं विराट कोहली के रिप्लेसमेंट
विराट कोहली के वनडे सीरीज से बाहर होते ही चयनकर्ता उनकी जगह नए खिलाड़ी का नाम का ऐलान करेंगे, हालाँकि अभी अभी उनका रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया गया है. विराट कोहली के साथ आईपीएल 2026 में आरसीबी का हिस्सा रहे कप्तान रजत पाटीदार ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में उनकी जगह ले सकते हैं.
रजत पाटीदार का घरेलू टूर्नामेंट और आईपीएल के पिछले 2 सीजन में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, ऐसे में विराट कोहली की जगह अगले 3 मैचों में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल करके उसके शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया जा सकता है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
| पहला वनडे | 13 जून | धर्मशाला |
| दूसरे वनडे | 17 जून | लखनऊ |
| तीसरा वनडे | 20 जून | चेन्नई |
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पंड्या
