Posted inक्रिकेट, न्यूज

RCB vs MI मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने क्यों छोड़ा मैदान? टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, दोनों चोटिल

Rohit Sharma and Virat Kohli IPL
RCB vs MI मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने क्यों छोड़ा मैदान? टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, दोनों चोटिल
News on WhatsAppJoin Now

IPL 2026 में आज मुंबई के वानखेड़े में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम से हुआ. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (RCB) की टीम ने फिल साल्ट, विराट कोहली (Virat Kohli) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के विस्फोटक अर्द्धशतक और उसके बाद टिम डेविड (Tim David) की तूफानी पारी से 240 रन बनाए.

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अनुपस्थिति में बेहद खराब बल्लेबाज की, टीम के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रदरफोर्ड के बल्ले से ही रन निकले, लेकिन अंत में आरसीबी की टीम को 18 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान से बीच मैच में ही वापस लौट गए.

इस वजह से मैदान से रिटायर्ड हर्ट हुए Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब बल्लेबाजी के लिए आए तो तेजी से रन बनाना शुरू किया, रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली, वो मुंबई इंडियंस के रनों की गति बढ़ाते उसके पहले ही उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 6वें ओवर के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग में दर्द होने लगा और उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कमी खली और अंत में उन्हें 18 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

विराट कोहली ने नही की फील्डिंग

आरसीबी की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो विराट कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए आए, उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली. हालांकि जब फील्डिंग की बात आई तो विराट कोहली मैदान पर नही उतरे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, टखने की समस्या के कारण उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा. यह चोट आरसीबी के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि विराट टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनकी फील्डिंग में मौजूदगी हमेशा टीम को मजबूती देती है.

ALSO READ: 50 रनों की पारी खेलकर भी विराट कोहली ने अपनी जिद से कराया RCB का नुकसान, हार्दिक की इस गलती से हारी मुंबई इंडियंस

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...