Posted inक्रिकेट, न्यूज

अभिषेक शर्मा नही इस खिलाड़ी की छुट्टी, संजू सैमसन की सुपर 8 के लिए भारतीय टीम में वापसी, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

Sanju Samson Team India Playing
अभिषेक शर्मा नही इस खिलाड़ी की छुट्टी, संजू सैमसन की सुपर 8 के लिए भारतीय टीम में वापसी, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह
News on WhatsAppJoin Now

Sanju Samson:आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 की शुरुआत आज से ही होने वाली है. आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच मैच खेला जाना है. इस मैच के बाद कल भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने जमकर मैदान पर तोड़फोड़ मचाई है.

रिपोर्ट्स की मानें तो संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम मैनेजमेंट सुपर 8 के लिए टीम इंडिया में शामिल करना चाहता है. वो टॉप ऑर्डर में ही खेलते नजर आने वाले हैं, लेकिन किसकी जगह पर आइए जानते हैं.

Sanju Samson ने अभ्यास के दौरान मचाई तबाही

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को अब तक इस विश्व कप में सिर्फ 1 मैच में खेलने को मौका मिला है. इसके पहले उन्हें ज्यादा अभ्यास करते नही देखा गया था. हालांकि इस बार संजू सैमसन ने जमकर ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ नेट में अभ्यास किया. संजू सैमसन ने इस दौरान अलग-अलग गेंदबाजों का सामना किया. संजू सैमसन इस दौरान काफी फोकस नजर आए.

संजू सैमसन (Sanju Samson) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में मौका दिया जा सकता है. साउथ अफ्रीका की टीम को भारत ने अभी हाल ही में शिकस्त दी है. हालांकि सुपर 8 के पहले टीम इंडिया की कमजोरी सामने आई है. टीम इंडिया के पास काफी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और विरोधी टीमें इसका भरपूर फायदा उठा रही हैं.

इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक की जगह ले सकते हैं संजू सैमसन

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को सुपर 8 से बाहर नही रखा जा सकता है, क्योंकि वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वहीं इस समय अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नही रहा है. अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं और खाता तक नही खोल सके हैं.

वहीं तिलक वर्मा ने कुछ रन जरुर बनाए हैं, लेकिन वो लय में नजर नही आए हैं. वहीं रिंकू सिंह का भी हाल यही है, ऐसे में संजू सैमसन को इन 3 में से किसी एक की जगह प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.

ALSO  READ: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने के बाद आसमान में उड़ रहे हैं जिम्बाब्वे के कोच, भारत को दी खुली धमकी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...