Mahendra Singh Dhoni उनमें से है जिन्हे दुनिया के दिग्गज और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी Dhoni की लोकप्रियता बेहद ज्यादा है। वह आज भी आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं। सिर्फ वह खुद नही, बल्कि Dhoni की जर्सी भी काफी लोकप्रिय है। वह जर्सी नंबर 7 पहनते हैं और उनके क्रिकेट फैंस के बीच यह बहुत लोकप्रिय है।
Dhoni ने खोला अपनी जर्सी का राज़
आमतौर पर खिलाड़ी जर्सी का नंबर किसी खास वजह या अपनी पसंद का चुनना पसंद करते हैं। जिस तरह सचिन तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी की अलग पहचान बन गई थी, उसी तरह धोनी की नंबर 7 की भी है। Dhoni ने IPL 2022 से पहले अपनी जर्सी नंबर 7 चुनने के पीछे का कारण बताया है। Dhoni ने कहा कि 7 एक नंबर है जो उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा,
“बहुत से लोगों ने शुरू में सोचा था कि नंबर 7 मेरे लिए एक भाग्यशाली संख्या है। शुरू में यह एक बहुत ही सरल कारण से था, मेरा जन्म जुलाई के सातवें दिन हुआ था। सातवें महीने का सातवां दिन यह एक अच्छी संख्या है। मैंने कहा कि मैं अपनी जन्मतिथि को चुनूंगा।”
ALSO READ:IPL 2022: अनुभवहीन लग रही है Mumbai Indians, रोहित शर्मा के टीम की यह है सबसे बड़ी कमजोरी और मजबूती
Dhoni ने बताया कि वह वर्षों से लोगों को नंबर 7 के महत्व के बारे में बात करते हुए सुन रहे हैं, लेकिन यह एक साधारण कारण था कि उन्होंने यह नंबर चुना।
Dhoni आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले चुके हैं। उसके बाद वह केवल अब IPL में ही खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन, साल 2019 के वर्ल्डकप के बाद से धोनी का बल्ला काफी खामोश रहा है। उनके बल्लेबाज़ी में अब वो पहले जैसे बात नहीं रही। इसका मुख्य कारण उनकी बढ़ती उम्र भी है। उम्मीद है की आगामी सीजन में फैंस को उनका पुराना जलवा देखने को मिलेगा।