Placeholder canvas

IPL 2022: क्विंटन डिकॉक के जाने के बाद कौन करेगा मुंबई इंडियंस की ओपनिंग, रोहित शर्मा को मिला सबसे धाकड़ ओपनर

IPL 2022 कुछ दिनों में शुरु होने वाला है और पहला मैच 26 मार्च से होने जा रहा है जहा मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई इंडियंस की टीम इस बार बदली हुई नजर आयेगी क्योंकि मेगा ऑक्शन के बाद कई नए प्लेयर्स की एंट्री हुई है। लेकिन एक चीज इस टीम के लिए पहले ही तय हो गई है। मुंबई इंडियंस में इस खतरनाक बल्लेबाज के होने के कारण वह रोहित शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर बनेगा।

यह घातक खिलाड़ी करेगा सलामी बल्लेबाजी

ishan kishan rohit sharma

माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अपने धाकड़ खिलाड़ी ईशान किशन को रोहित शर्मा के नए ओपनिंग पार्टनर के रूप में उतारेगी। ईशान किशन के बल्ले में कितना दम है यह सब जानते हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते नजर आते थे, लेकिन अब डि कॉक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं हैं। डि कॉक को लखनऊ की टीम ने खरीद लिया है।

ऑक्शन में ख़रीदा सबसे महंगा

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान किशन खतरनाक बल्लेबाज के साथ-साथ अच्छे विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में ईशान किशन अब रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे और मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग भी करेंगे। 

ALSO READ:IPL 2022: अनुभवहीन लग रही है Mumbai Indians, रोहित शर्मा के टीम की यह है सबसे बड़ी कमजोरी और मजबूती

ईशान किशन का IPL करियर बहुत अच्छा रहा है। ईशान किशन ने आईपीएल के 61 मुकाबलों में 1452 रन बनाए हैं। वही, भारत के लिए उन्होंने 3 वनडे मैचों में 88 रन बनाए और 2 कैच पकड़े हैं। इस दौरान 1 अर्धशतक भी जड़ा है। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो ईशान किशन ने 10 मैचों में 289 रन बनाए हैं।  

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी में ईशान किशन ने काफी क्रिकेट खेला है और एक बार फिर वह मुंबई में उनके साथ खेलते दिखेंगे। साथ ही अब रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी भी करेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि दोनो की जोड़ी क्या कमाल दिखती है। 

ALSO READ:ICC WWC POINT TABLE: साउथ अफ्रीका की लगातार जीत से भारत को पॉइंट टेबल में हुआ जबरदस्त फायदा, देखें पॉइंट टेबल