Placeholder canvas

21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी करने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी के पति को देखा आपने? जानिए एक्ट्रेस ने क्यों तोड़ लिया था परिवार से नाता

80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को शायद ही कोई ऐसा हो जो न जानता हो।  80 के दशक में उनके अभिनय का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता था हर कोई इनका दीवाना था और उनकी मोहब्बत में हर कोई पागल था। हालांकि पद्मिनी जिसके प्यार में पागल थी वह उन्हीं के प्रोड्यूसर थे उन पर अपना दिल हार बैठी थी।

15 साल की उम्र से की थी एक्टिंग की शुरुआत

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने महज 15 साल की उम्र से सिनेमा जगत में कदम रख दिया था और उन्होंने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। साल 1986 वह फिल्म ऐसा प्यार कहां में नजर आई और उनकी फिल्म हिट साबित हुई और उनको नई जीवन की दिशा मिल गई। इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। प्रदीप की मुलाकात सेट पर हुई जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

पद्मिनी ने छोड़ दिया परिवार

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने परिवार को छोड़ दिया अपने प्यार की खातिर और वह प्रदीप के साथ रहने लगी और उन्होंने 14 अगस्त 1986 के दिन महज 21 साल की उम्र में प्रदीप शर्मा से शादी कर ली। और पद्मिनी के परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया।

इस एक्ट्रेस के कपड़े और गहने पहनकर की थी शादी

बता दे कि पद्मिनी ने अपनी शादी करने के लिए काफी संघर्ष किया और उनके परिजनों ने उनका साथ छोड़ दिया। तब मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने उनकी मदद की और उन्होंने प्रदीप शर्मा से शादी की और पूनम ढिल्लों पद्मिनी कोल्हापुरी कपड़े दिए। इसका खुलासा खुद पूनम ढिल्लों ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

विवादों में फंस चुकी है पद्मिनी

बता दे की पद्मिनी कोल्हापुरी कई विवादों में फंस चुकी है। 1980 के दौरान प्रिंस चार्ल्स जब भारत दौरे पर थे उसे वक्त पद्मिनी कोल्हापुरी ने उन्हें जबरन किस कर लिया था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और काफी सुर्खियों में रही थी।

ये भी पढ़ें-काजोल ने पति अजय देवगन को छोड़ा पीछे, करोड़ो का खरीदा घर, अब बेटी के साथ इसी घर में रहेंगी अभिनेत्री!