Placeholder canvas

आलिया भट्ट बेटी राहा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं रखने देंगी कदम, बताया बड़ी होकर क्या करेगी उनकी बेटी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। ऐसे में उनकी बेटी राहा के आने के बाद उन दोनों की लाइफ बदल गई है। मां बनने के बाद आलिया बेहद खुश हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए काफी चर्चा में हैं। अब वह  रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।

आलिया ने बेटी के लिए की प्लानिंग

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दिया है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने बहुत सारी बातें शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी के करियर की प्लानिंग कर ली है। वह अभी सिर्फ 8 महीने की है। अक्सर  बॉलीवुड सितारों के बच्चे बॉलीवुड में एंट्री कर लेते हैं।

कुछ सितारों के बच्चे बॉलीवुड में एंट्री नहीं भी करते हैं और वह दूसरे प्रोफेशन को चुनते हैं। लेकिन आलिया भट्ट ने अपनी बेटी को लेकर जो बात सामने आई है उससे साफ है कि वह अपनी बेटी को इंडस्ट्री में एंट्री नहीं करवाना चाहती हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी की करियर की बात

आलिया भट्ट ने कहा कि वह उनको साइंटिस्ट बनाना चाहती हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि मैं अपनी बेटी को साइंटिस्ट बनाना चाहती हूं। आलिया भट्ट अपनी प्रोफेशनल पर्सनल लाइफ को बखूबी निभा रही हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता  उनकी बेटी है।  वह अपने काम को भी नहीं छोड़ेंगे और सबको मैनेज करेंगी।

28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी आलिया की फिल्म

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र शबाना आज़मी और जया बच्चन की नजर आएंगे फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें- एक रात का कितना लोगी? Babita Jee से यूजर ने पूछ लिया ऐसा सवाल, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब