Placeholder canvas

मलाइका अरोड़ा का खुलासा, कहा-‘अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती हूं लेकिन कभी…’

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब 37 साल के हो चुके हैं। मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) 49 साल की हो चुकी हैं। यह दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बहुत चर्चा में बने रहते हैं। भले ही अर्जुन कपूर मलाइका से उम्र में छोटे हैं। लेकिन यह दोनों कभी भी अपने रिश्ते में कुछ छुपाते नहीं है। वहीं सरेआम एक दूसरे से प्यार भी करते नजर आते हैं। सरेआम अपने फीलिंग का इजहार करते हैं।

मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए कही यह बात

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मलाइका ने कहा कि

“मैं अर्जुन के लिए हमेशा खाना बनाती हूं। मैं उनसे कभी खाना बनाने के लिए नहीं कह सकती  उन्होंने कही कि अर्जुन को तो चाय तक बनाने नहीं आती। वह खाना क्या बनाएंगे मुझे खाना बनाना पसंद है और मुझे खुशी होती है, इसलिए मैं दोनों के लिए खाना बनाती हूं। और दोनों साथ में खाना खाते हैं। और बहुत इंजॉय करते हैं।”

मलाइका ने अर्जुन की तारीफ की

मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन कपूर बहुत ही केयरिंग है वह भले ही उम्र में छोटे हैं लेकिन वह बहुत ज्यादा समझदार हैं और मलाइका उनको बहुत पसंद करती हैं।

यह दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस चाहते हैं कि वह दोनों जल्द ही शादी कर लें। लेकिन अब इनकी शादी की कोई खबर नहीं आ रही है।

अरबाज खान से लिया था तलाक

खबरों की माने तो मलाइका ने अर्जुन कपूर की वजह से ही अरबाज खान से तलाक लिया था। वहीं अरबाज खान भी अपने लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और वह विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

मलाइका ने कहा कि वह अर्जुन के साथ हमेशा रहना चाहती हैं। एक्ट्रेस को फिटनेस क्वीन कहा जाता है। वह फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें अक्सर योगा क्लास और जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है।

ये भी पढ़ें-Malaika arora Oops Moment: पैपराजी के कैमरे के सामने सरकी मलाइका अरोड़ा की ड्रेस, भरी महफिल में हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई एक्ट्रेस