Yograj Singh: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच मैच से हो रही है. भारतीय टीम (Team India) के टी20 के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), आईपीएल 2026 में ट्रेविस हेड (Travis Head) के साथ सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं. वहीं इससे पहले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था.
अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर अब उनके गुरु युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने गुस्सा जाहिर की है और उन्होंने अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन पर बात की है और उसके पीछे की वजह बताई है.
Yograj Singh ने बताई अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन की वजह
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को उनके खराब प्रदर्शन पर फटकार लगाई है. इसके पीछे की वजह का भी उन्होंने खुलासा किया है. इसके साथ ही योगराज सिंह ने ये भी कहा है कि इस तरह से अभिषेक शर्मा कभी भी युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी नही बन सकते हैं.
योगराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों को फटकार लगाया है और उनके गिरते प्रदर्शन की वजह भी बताई है. योगराज सिंह ने कहा कि
“आप फेल इसलिए होते हैं क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होता है. शुभमन गिल और अभिषेक को क्या हो रहा है? नाकामी तब आती है जब आपका ध्यान कहीं और चला जाता है. यही अभिषेक के साथ हो रहा है. वह लड़का रील्स बनाते हुए घूमता रहता है, यह उसका काम नहीं है.”
अभिषेक शर्मा से नाराज हैं Yograj Singh
योगराज सिंह (Yograj Singh) ने इसके साथ ही कहा कि वो अभी युवराज सिंह बनने से काफी दूर है. योगराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें रात के 9 बजे तक सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे जग जाना चाहिए, इसके बाद उन्हें पुरे दिन में कम से कम 1000 गेंदों का सामना करना चाहिए. योगराज सिंह ने कहा कि
“उसे युवराज सिंह के करीब पहुंचने में अभी बहुत समय लगेगा, पूरी दुनिया अनुशासन पर चलती है. क्रिकेटरों को भी ऐसे ही काम करना चाहिए. खिलाड़ी कहां गलती कर रहे हैं? पार्टियां, लड़कियां, पैसा, हर समय शूटिंग.”
वहीं अभिषेक शर्मा को लेकर योगराज सिंह ने कहा कि
“मैं उससे (अभिषेक से) बहुत नाराज़ हूं. कई बार मैं उसे मैसेज भेजता हूं कि इस खेल को हल्के में मत लो. वह हमेशा कहता है “जी सर”. एक रन, एक डबल रन और एक चौका जैसी चीजें होती हैं. हर बार गेंद को हवा में नहीं मारा जा सकता. लगातार छक्के मारकर दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया जा सकता, तुम असफल हो जाओगे.”
