Posted inक्रिकेट, न्यूज

हरमनप्रीत कौर ने नही मिलाया पाकिस्तान से हाथ तो पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज का ठनका माथा, बोल दी ये बात

Wahab Riaz IND vs PAK No Handshake
हरमनप्रीत कौर ने नही मिलाया पाकिस्तान से हाथ तो पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज का ठनका माथा, बोल दी ये बात
News on WhatsAppJoin Now

Wahab Riaz: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के 6वें मैच में भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की महिला टीम (Pakistan Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम (IND vs PAK) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 170 रन बना डाले, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 17 ओवरो में ही 106 रनों पर सिमट गई और भारत ने इस मैच को 64 रनों से जीता.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नही मिलाया. इसके बाद पाकिस्तान के नए कोच और पूर्व खिलाड़ी वहाब रियाज (Wahab Riaz) का माथा ठनक गया और उन्होंने जो कुछ कहा आइए जानते हैं.

Wahab Riaz ने बताया पाकिस्तान के हार की असली वजह

पाकिस्तान ने इसी साल जनवरी में वहाब रियाज को पाकिस्तान की टीम का अपना कोच नियुक्त किया और अपनी टीम को टी20 विश्व कप जीताने का जिम्मा उठाया. वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद अपनी गलतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि

“171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हम पावरप्ले में शानदार रहे. उसके बाद हमें सात या आठ रन वाले दो-तीन ओवर निकालने थे और विकेट नहीं गंवाने थे. लेकिन जैसे ही फील्ड फैली, हमने सातवें से 13वें ओवर के बीच पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था.”

टीम इंडिया के साथ नो हैंडसेक पर बोले वहाब रियाज

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं, तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नही मिलाया, जिसे बाद में अंडर-19 टीम, इंडिया ए और भारतीय महिला टीम ने भी जारी रखा और पाकिस्तान के साथ कोई हैंडसेक नही किया.

इस बारे में जब पाकिस्तान के कोच वहाब रियाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“मैं नहीं जानता कि हाथ नहीं मिलाने के पीछे क्या कारण है. अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो उन्हें ऐसे ही चलने दो. मुझे नहीं लगता कि इससे कोई खास फर्क पड़ता है.”

ALSO READ: Harmanpreet Kaur ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय, कहा “जब भी भारत फंसा हो…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...